समाचार

कुलपति ने एबीवीपी के प्रांत सहमंत्री को कहा ब्लैकमेलर, जमकर कहासुनी

-महाराज सूरजमल बृज विश्वविद्यालय का विवाद
2 min read
• •
Updated: 11 Mar 2025, 8:32 PM IST
Feature image

महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े मंगलवार को डीग जिले के कुम्हेर इलाके स्थित महाराजा सूरजमल ब्रज विश्विद्यालय पहुंचे। इस दौरान एबीवीपी के प्रांत सह मंत्री नितेश हंतरा राज्यपाल से यूनिवर्सिटी प्रशासन की शिकायत कर रहे थे। वहां पर कुलपति रमेश चंद्रा भी मौजूद थे। कुलपति ने एबीवीपी के प्रांत सह मंत्री नितेश हंतरा को राज्यपाल के सामने ब्लैकमेलर कह दिया।
महाराजा सूरजमल ब्रज यूनिवर्सिटी में दौरे के समय एबीवीपी के प्रांत प्रांत सह मंत्री नितेश हंतरा राज्यपाल से मिले। इस दौरान वहां यूनिवर्सिटी के कुलपति रमेश चंद्रा भी मौजूद थे। नितेश हंतरा ने राज्यपाल से कहा कि कुलपति दिल्ली से अपने लोगों को बुलाकर यूनिवर्सिटी में भर्ती कर रहे हैं। इसके बाद कुलपति ने कहा कि दिल्ली से कौन है। वह लोग अनपढ़ हैं क्या, तब राज्यपाल ने नितेश हंतरा से पूछा आप यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं क्या, तब नितेश हंतरा ने कहा कि मैं एमएसजे कॉलेज में पढ़ता हूं। तब कुलपति बोले पढ़ता था। नितेश हंतरा ने कहा पढ़ता हूं, आप को यही मालूम नहीं है। तब राज्यपाल ने नितेश हंतरा से पूछा कहा है यह कॉलेज, नितेश ने जबाव दिया भरतपुर में, कुलपति ने राज्यपाल से कहा कि नितेश 5 साल पहले स्टूडेंट था, अब स्टूडेंट नहीं है। तभी नितेश हंतरा आई कार्ड निकालने लगा। कुलपति ने राज्यपाल से कहा यह फर्जी आई कार्ड है। तब नितेश हंतरा ने कुलपति से कहा आप को क्या पता है आपको तो, पैसे कमाने से मतलब है। तब कुलपति ने नितेश हंतरा से कहा तुम भी पैसा कमाते हो, हमसे मांगते हो। तुम ब्लैकमेलर हो बहुत बड़े। दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी। तब राज्यपाल ने दोनों को चुप करवाया। कुलपति ने राज्यपाल से कहा कि यह फर्जी मार्कशीट का धंधा करते हैं। नितेश ने कुलपति से कहा आप चेक करवाओ। कुलपति ने कहा चेक करवाएंगे। आपके खिलाफ एफआइआर करवाएंगे। तब राज्यपाल ने एबीवीपी के प्रांत सह मंत्री से उसका नाम पूछा। राज्यपाल ने नितेश से कहा कि तुम परिषद का काम करो, परिषद का काम क्या है। बच्चों को अच्छी सुविधा मिलना। बच्चों की पढ़ाई अच्छी होना। अगर बच्चों को कोई असुविधा होती है तो, उस पर ध्यान देना। तुम्हारे पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। जिससे आप बोलो कि भ्रष्टाचार हो रहा है।

Updated on:
11 Mar 2025, 8:32 PM IST
Published on: