समाचार

फतेहगढ़ में दो घरों में चोरी, लाखों के गहने नकदी लेकर फरार

जैसलमेर. फतेहगढ़ उपखंड मुख्यालय के राजपुरोहितों के वास में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने और नकदी पार कर ली।

2 min read

जैसलमेर. फतेहगढ़ उपखंड मुख्यालय के राजपुरोहितों के वास में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने और नकदी पार कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।तारेन्द्रसिंह पुत्र भूरसिंह राजपुरोहित के घर में चोर छत के रास्ते घुसे। कमरे की अलमारी का ताला तोड़कर 30 तोला सोना, करीब तीन किलो चांदी के गहने और 90 हजार रुपए नकद चुरा लिए। वारदात के समय परिवार के सदस्य अलग-अलग कमरों में सो रहे थे।

छत के रास्ते घुसे चोर, ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया

इसी प्रकार पाबूसिंह राजपुरोहित के घर में भी चोरों ने संदूक का ताला तोड़कर एक सोने की अंगूठी, 17 हजार रुपये नकद और 250 ग्राम चांदी के गहने चुरा लिए। यहां भी परिजनों के अलग-अलग कमरों में सोने का फायदा उठाया गया। सुबह परिजनों के जागने पर कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। पाबू सिंह के घर के पास स्थित एक तालाब में टूटी हुई संदूक भी बरामद हुई। सूचना मिलते ही सांगड़ थाना प्रभारी राजेश विश्नोई मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर टीमों का गठन किया और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी।

हाइटेंशन लाइन गिरने से हादसा, करंट से दो भाइयों की दर्दनाक मौत

सांगड़ थाना क्षेत्र के मेघा गांव में हाइटेंशन लाइन टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार रात करीब 10 बजे चेलक-मेघा मार्ग पर हुई। मेघा गांव निवासी विक्रमसिंह (25) पुत्र आम्ब सिंह और राजू सिंह (20) पुत्र चंदनसिंह रात करीब 9 बजे घर से खेत के लिए निकले थे। दोनों को मेघापार स्थित खेत पर जाना था, जो करीब पांच किलोमीटर दूर है। क्षेत्र में दिनभर और देर रात तक बारिश होती रही। कुछ समय के लिए बारिश थमने पर दोनों युवक खेत के लिए रवाना हुए। इसी दौरान 11 केवी लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिरा हुआ था, जो अंधेरे में दिखाई नहीं दिया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। करंट का प्रभाव इतना तेज रहा कि संभलने का मौका नहीं मिला और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शव रात भर सड़क पर ही पड़े रहे।

गुरुवार सुबह करीब 10 बजे राहगीरों ने झुलसे हुए शव देखे, तब घटना का पता चला। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सांगड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। विद्युत निगम के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच जारी है।

Published on:
19 Mar 2026 09:08 pm
Also Read
View All
‘सच में प्यार करते हो तो कलेक्टर के….’, प्रेमिका की अजीब शर्त, दहलीज पर बेहोश हुआ भूखा-प्यासा प्रेमी

यदि इस अनूठे मैंग्रोव साम्राज्य को बचाना है, तो भारत और बांग्लादेश को मिलकर संयुक्त रूप से और अधिक कड़े जमीनी कदम उठाने होंगे, अन्यथा ग्लोबल वार्मिंग की लहरें इस सुंदर कुदरती करिश्मे को इतिहास के पन्नों में समेट देंगी। प्रोफेसर गोपाल मुखोपाध्याय, पर्यावरण विशेषज्ञ

झालावाड़: हिस्ट्रीशीटर बल्लू गुर्जर को पैदल ले जाकर कराई घटनास्थल की तस्दीक, अवैध संपत्तियों पर चल चुका बुलडोजर

Public Holiday: छत्तीसगढ़ में बकरीद अवकाश को लेकर नया आदेश जारी, 28 मई को मिलेगी सार्वजनिक छुट्टी

‘बहस होती थी, ऑई वांट चाइल्ड…’, पुलिस पूछताछ में मुंह लटकाये रहा समर्थ, कबूला सच !