6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP के सागर में एक साथ 6 लोगों की मौत, मिलावटी शराब पीने से बिगड़ी थी तबियत, DM-SP मौके पर मौजूद

Sagar News: सागर में मिलावटी शराब पीने की वजह से 6 लोगों की सांसे थम गई। बंडा अस्पताल में कलेक्टर प्रतिभा पाल, एसपी समेत भारी पुलिस बल मौजूद है। कलेक्टर ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे दिए है।
2 min read
Google source verification

सागर

image

Akash Dewani

Sep 06, 2026

Six people died consuming spurious liquor sagar collector action

Sagar Spurious Liquor Case: मिलावटी शाराब का सेवन करने से बंडा क्षेत्र के 6 लोगों की थमी सांसें (फोटो सोर्स- Patrika)

Sagar Spurious Liquor Case: मध्य प्रदेश के सागर जिले में मिलावटी शराब ने कई घरों कि खुशियां एक साथ छीन ली। जिले के बंडा विधानसभा क्षेत्र में रविवार सुबह मिलावटी शराब पीने से अलग-अलग गांवों के 6 लोगों लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही सागर कलेक्टर, एसपी और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गए। मृतकों के परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। बंडा अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। प्रशासन ने घायलों के इलाज की व्यवस्था की है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मिलावटी शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

मृतकों की नाम

मृतकों में गोलू (उर्फ चमन) लोधी (45) निवासी गूगरा खुर्द, दिग्विजय (28) पुत्र देवेंद्र लोधी, करतार सिंह (30) पुत्र जोधन लोधी, उजयार सिंह (56) पुत्र विजय सिंह लोधी, रोशन लोधी (30) पुत्र जगन्नाथ (पाटन) और राजेंद्र (32) पुत्र मूरत लोधी (नौराज‑गूगरा) शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक गोलू को कैंसर की भी शिकायत थी।

प्रशासन ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए सागर बीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया है। रेफर किये गए लोगों में हरणाम (42) पुत्र घनश्याम राय, उत्तम नत्थू नायक (42), मंगल रजक (40), परम आदिवासी पुत्र रणसिंह और धनसिंह (30) शामिल हैं। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने आपात स्थिति घोषित कर प्रभावित इलाकों में चिकित्सा व निगरानी बढ़ा दी है।

मौके पर पहुंची कलेक्टर, कहा- कड़ी कार्रवाई की जाएगी

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि मामले की जांच से चल रही है और जहरीली शराब बेचने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। बंडा क्षेत्र की सभी शराब दुकानों को सील किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से घबराहट न रखने और संदिग्ध शराब के प्रयोग से बचने की अपील की है। कलेक्टर ने बताया कि प्रभावित गांवों नौराज, सेमरा,बामूरा, गुगरा, पाटन चौक मपर चिकित्सकों की टीम भी स्क्रीनिंग के लिए पहुंच चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिस भी व्यक्ति ने पिछले 24 से 48 घंटे में शराब का सेवन किया वह डॉक्टर के पास जाकर अपनी जांच करवाएं। आगे की कार्रवाई व मृतकों की विस्तृत पहचान पर प्रशासन की ओर से जानकारी दी जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

सागर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग