
MP Collector Transfer: सीएम मोहन यादव के प्रदेश लौटने के बाद बदल सकते है 8 से 10 कलेक्टर (फोटो सोर्स-Patrika)
MP Collector Transfer: मध्य प्रदेश सरकार ने विदिशा और सतना जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का तबादला कर दिया है। विदिशा जिपं सीईओ रहे ओमप्रकाश सनोडिया को उज्जैन में अपर मेलाधिकारी बनाकर भेजा है तो सतना जिपं सीईओ शैलेंद्र सिंह को जिपं सीईओ दतिया का जिम्मा दिया है। जबकि लंबे समय से खाली धार व हरदा में भी जिपं सीईओ की तैनाती कर दी है। उधर प्रदेश के 8 से 10 जिलों में कलेक्टरों को बदले जाने की सुगबुगाहट है। अन्य जिलों के कुछ पुलिस अधीक्षक, संभागों के आईजी, डीआईजी भी दायरे में है। ये मुख्यमंत्री के दुबई से लौटने के बाद कभी भी हो सकते हैं। वहीं हाल में मुख्यमंत्री के अपर सचिव बनाए गए आइएएस कुमार पुरुषोत्तम को उद्योग आयुक्त व लघु उद्योग के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया है। जबकि उनके पास पहले मंडी बोर्ड है। सूत्रों के मुताबिक वे संघ में चौथे पावरफुल पदाधिकारी का करीबी हैं।
तरुण राठीः आयुक्त आदिवासी विकास हैं, जिन्हें आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं व रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद के प्रबंध संचालक व आदिम जाति विकास संस्थान के संचालक का प्रभार भी दिया है।
शीतला पटेलः लोक सेवा आयोग मप्र की सचिव हैं, जिन्हें श्रम आयुक्त इंदौर का अतिरिक्त जिम्मा दिया है।
अनिशा श्रीवास्तवः औद्योगिक विकास निगम ग्वालियर की कार्यकारी संचालक हैं. इन्हें ग्वालियर विकास प्राधिकरण के सीईओ का अतिरिक्त जिम्मा दिया है।
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के भी तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश जारी हुए हैं, जिनमें 2008 बैच के नरोत्तम प्रसाद भार्गव को ग्वालियर विकास प्राधिकरण के सीईओ से हरदा जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। 2008 बैच के अधिकारी को गुना अपर कलेक्टर तथा सक्षम प्राधिकारी गैल इंडिया लिमिटेड विजयपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए उन्हें धार जिले का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया है। 2008 बैच की सुरभि तिवारी को उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल से विदिशा जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। 2011 बैच के अधिकारी ओमप्रकाश सनोडिया को विदिशा से उज्जैन सिंहस्थ में अपर मेला अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा 2011 बैच के अधिकारी शैलेंद्र सिंह को सीईओ जिला पंचायत सतना से दतिया जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। 2012 बैच की अफसर सपना त्रिपाठी को अपर कलेक्टर रीवा से सतना जिले का जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है।
Updated on:
06 Sept 2026 07:15 am
Published on:
06 Sept 2026 07:15 am
