समाचार

जयपुर में टूरिस्ट डेस्टीनेशन पर मनाया क्रिसमस, 49,854 पर्यटक पहुंचे,इतने पर्यटकों ने देखा आमेर किला और हवामहल

जयपुर. जयपुर में पर्यटन का पीक सीजन चल रहा है। गुरुवार को शहर क्रिसमस के रंगों में रंगा नजर आया, वहीं शहर के स्मारकों पर सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक क्रिसमस टूरिज्म परवान पर नजर आया। सुबह 9 बजे से ही पर्यटकों का स्मारकों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दिल्ली, […]

less than 1 minute read
Dec 26, 2025

जयपुर. जयपुर में पर्यटन का पीक सीजन चल रहा है। गुरुवार को शहर क्रिसमस के रंगों में रंगा नजर आया, वहीं शहर के स्मारकों पर सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक क्रिसमस टूरिज्म परवान पर नजर आया। सुबह 9 बजे से ही पर्यटकों का स्मारकों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात से भारी संख्या में पर्यटक जयपुर के स्मारकों को देखने पहुंचे। अब जयपुर शहर में आगामी 31 दिसंबर तक पर्यटन का पीक सीजन रहेगा। ऐसे में शहर के होटल,रिसोर्ट लगभग फुल हो चुके हैं। दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में पर्यटन के पीक सीजन में बढे कारोबार से पर्यटन उद्योग से जुडे कारोबारियों में उत्साह का माहौल है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि अकेले जयपुर शहर में ही पर्यटन से जुडी गतिविधियों से 31 दिसंबर तक 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार होने की उम्मीद है।

आमेर और हवामहल देखने हजारों पर्यटक आने के कारण परकोटा और शहर के प्रमुख मार्गों की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। पर्यटक जब स्मारकों से होटलों की ओर लौटे तो परकोटा समेत शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से पिंकसिटी जाम सिटी जैसा नजर आया।

उधर देर रात तक शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहन रैंगते नजर आए। जेएलएन मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जेएलएन मार्ग पर दो किलोमीटर लंबा जाम लगा तो पुलिस के हाथ पैर फूल गए। ओटीएस सर्कल से जवाहर सर्कल तक सभी चौराओं को ग्रीन मोड कर दिया। वहीं शहर के अन्य मार्गों पर भी यातायत पुलिस के अतिरिक्त जवान उतारे गए तब किसी तरह रात 12 बजे तक यातायात व्यवस्थित हुआ।

गुरुवार को शहर के स्मारकों पर पर्यटक संख्या:

— आमेर किला: 16,179

— हवामहल: 13,375

— जंतर-मंतर: 12,135

— अल्बर्ट हॉल: 8,165

Published on:
26 Dec 2025 12:42 am
Also Read
View All

अगली खबर