-पूर्व में इमलिया मार्ग पर पुलिया के पास ट्रैक्टर ट्राली में लदी फसल तारों में उलझ चुकी थी और लगी थी आग
-पूर्व में इमलिया मार्ग पर पुलिया के पास ट्रैक्टर ट्राली में लदी फसल तारों में उलझ चुकी थी और लगी थी आग
वर्धा. ग्राम वर्धा में बिजली के झूलते तारों से बड़े वाहनों को निकलते समय दुर्घटना की चिंता सता रही है। इस मार्गसे चार पहिया व माल वाहक गुजरते हैं। बिजली के तार इतने नीचे आ गए हैं कि यह आसानी से वाहनों के संपर्क में आ सकते हैं। इससे वाहनों में करंट फैल सकता है और बड़ी घटना घटित हो सकती है। कुछ साल पहले इमलिया मार्ग पर पुलिया के पास ट्रैक्टर ट्राली में लदी फसल तारों से टकरा गई थी। इस घटना में ट्रैक्टर-ट्राली में आग लग गई थी।
हिनौता बिजली कंपनी से ग्राम वर्धा में 11 केवी की लाइन से बिजली सप्लाई की जाती है। झूलते तार दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। स्थिति यह है कि यह कभी भी टूटकर गिर सकते हैं। हैरानी की बात यह है कि बिजली कंपनी मानसून के पहले मेंटनेंस का काम कराती है, लेकिन यहां पर कंपनी ने कोई काम नहीं कराया है। खिरका मोहल्ले के आदिवासियों ने बताया कि यह मुख्य मार्ग इमलिया झौदा को जाता है। इसी मार्ग से शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के सभी बच्चे स्कूल जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हमें तारों की वजह से हमेशा डर बना रहता।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कंपनी के अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन वह इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। इधर, हिनौता मंडल के जेई प्रदीप पटेल से जब इस संबंध में बात की तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।