सर्द हवा के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाडी़ में सक्रिय फेंगल तूफान का असर पूरी तरह समाप्त होने के बाद तापमान तेजी से गिरेगा। दिसंबर माह में अच्छी ठंड देखने को मिलेगी।
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय फेंगल तूफान का असर प्रदेश के मौसम पर हो रहा है। मंगलवार को शहर में बादल छाए। बादलों की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार 5 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट की संभावना है। सर्द हवा के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाडी़ में सक्रिय फेंगल तूफान का असर पूरी तरह समाप्त होने के बाद तापमान तेजी से गिरेगा। दिसंबर माह में अच्छी ठंड देखने को मिलेगी।