अहमदाबाद

अहमदाबाद मनपा की अंतिम सामान्य सभा में 2500 करोड़ के कार्य मंजूर

अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) के पांच वर्ष पूर्व हुए चुनाव में चुने गए पदाधिकारियों, पार्षदों का सोमवार को पांच साल का कार्यकाल पुरा हो गया। उससे पहले कार्यकाल के अंतिम दिन हुई सामान्य सभा में 2500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। 10 मार्च से मनपा में प्रशासक सभी प्रशासनिक कार्य की जिम्मेदारी […]

2 min read
सामान्य सभा के बाद पक्ष विपक्ष के नेता और पदाधिकारी।

अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) के पांच वर्ष पूर्व हुए चुनाव में चुने गए पदाधिकारियों, पार्षदों का सोमवार को पांच साल का कार्यकाल पुरा हो गया। उससे पहले कार्यकाल के अंतिम दिन हुई सामान्य सभा में 2500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। 10 मार्च से मनपा में प्रशासक सभी प्रशासनिक कार्य की जिम्मेदारी संभालेंगे। राज्य सरकार ने वरिष्ठ आइएएस अधिकारी मुकेश कुमार को अहमदाबाद मनपा का प्रशासक नियुक्त किया है। अब नए पदाधिकारियों, पार्षदों के चुनाव होने तक शहर का प्रशासन उनके जिम्मे रहेगा।अंतिम सामान्य सभा के दौरान विपक्षीदल कांग्रेस की ओर से आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए। सभा में स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। सत्ता पक्ष भाजपा की ओर से विकास कार्यों को गिनाया गया। सभा के अंत में पक्ष व विपक्ष के पदाधिकारियों ने साथ रहकर फोटो भी खिंचवाई।

पदाधिकारियों ने जमा किए सरकारी वाहन

सभा समापन के समापन के बाद मनपा के सभी पदाधिकारियों ने सरकारी वाहन जमा करा दिए।

गौरतलब है कि वर्ष 2021 में चुनी गई अहमदाबाद महानगरपालिका के पदाधिकारियों, पार्षदों का सोमवार को अंतिम था। अब चुनाव के बाद ही यहां महापौर व अन्य पदाधिकारी चुने जाएंगे। शहर के 48 वार्ड में 192 पार्षद चुने जाते हैं।

मुकेश कुमार रह चुके हैं मनपा आयुक्त

अहमदाबाद के प्रशासक के रूप में नियुक्त किए गए वरिष्ठ आइएएस अधिकारी मुकेश कुमार पहले अहमदाबाद मनपा के आयुक्त रह चुके हैं। शहर के प्रशासनिक ढांचे से भली-भांति परिचित हैं। उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें प्रशासक पद के लिए उपयुक्त माना गया है।शहर को मिली कॉमनवेल्थ की मेजबानी: महापौर

महापौर प्रतिभा जैन ने कहा कि देश में अहमदाबाद शहर को 2030 के कॉमनवेल्थ की मेजबानी मिली है। यह गौरव की बात है। कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन के लिए शहर को विकसित किया जा रहा है। कई और विकास कार्य किए जाएंगे।

आगामी चुनाव में जनता दिखाएगी आइना: पठानमनपा में विपक्ष के नेता शहजाद खान पठान ने कहा कि इन पांच सालों में शहर की जनता काफी परेशान हुई है। लोगों को सुविधा देने में सत्ता पक्ष विफल रहा है। आगामी चुनाव में शहर की जनता भाजपा को आइना दिखाएगी।

Published on:
09 Mar 2026 10:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर