नोएडा

दुनिया के टाॅप 20 प्रदूषित शहरों में भारत के ये 15 शहर भी शामिल, जानिये आपका शहर कितना प्रदूषित

- गाजियाबाद आैर नोएडा के साथ यूपी के 6 शहर भी सूची में शामिल- विश्व के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में वेस्ट यूपी के गाजियाबाद, नोएडा आैर मुरादाबाद
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2019, 12:27 PM IST
most polluted cities
दुनिया के 20 प्रदूषित शहरों में भारत के ये 15 शहर भी शामिल, जानिये आपका शहर कितना प्रदूषित

नोएडा. विश्व के सबसे प्रदूषित टाॅप 20 शहरों की सूची में गुरुग्राम के बाद वेस्ट यूपी के गाजियाबाद, नोएडा आैर मुरादाबाद भी शामिल है। बता दें कि हाल में जारी की गर्इ एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक एनसीआर पूरी दुनिया में सबसे अधिक प्रदूशित है। टॉप 6 की बात करें तो रिपोर्ट में गुरुग्राम के बाद गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा और भिवाड़ी को शामिल किया गया है। वहीं विश्व के सबसे अधिक प्रदूषित 20 शहरों में भारत के ही 15 शहर शामिल हैं, जबकि तीन शहर पाकिस्तान आैर बांग्लादेश के हैं।

बताया जा रहा है कि दुनियाभर के 3 हजार से ज्यादा शहरों में प्रदूषक कण (पीएम 2.5) का स्तर डेटाबेस से ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक, उद्योगों, घरों आैर वाहनों से वायु प्रदूषण के खतरनाक कण निकलते हैं, जिनसे कर्इ तरह की बीमारियां होती हैं। इनके प्रदूषण से सूक्ष्म प्रदूषक कण स्वास्थ्य को सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ज्यादातर सूक्ष्म प्रदूषक कण, वाहनों के अलावा रोजाना इस्तेमाल किए जाने वाले स्रोतों के साथ ही बिजली उपकरणों, उद्योग आैर ईंधन जलाने से निकलते हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि हवा में मौजूद इन सूक्ष्म कणों से सांस लेने में दिक्कत होती है। ये कण सांस की नली के रास्ते फेफड़ों तक पहुंचते हैं। इससे कैंसर जैसी घातक बीमारी भी हो सकती है। ज्ञात हो कि दिवाली से पहले दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों में प्रदूषण इतना ज्यादा बढ़ा था कि लोगों को मास्क तक का सहारा लेना पड़ा था। इतना ही नहीं प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने आॅड-र्इवन नियम भी लागू किया, लेकिन वह भी नाकाफी साबित हुआ। ताजा रिपोर्ट में दिल्ली को 11वें स्थान पर रखते हुए दावा किया गया है कि एनसीआर पिछले वर्ष की तुलना में सर्वाधिक प्रदूषित क्षेत्र के रूप में उभरा है।

दुनिया के टाॅप 20 शहरों भारत के 15 सबसे प्रदूषित शहरों में प्रदूषण का स्तर

1. गुरुग्राम - 135.8
2. गाजियाबाद - 135.2
4. फरीदाबाद - 129.1
5. भिवाड़ी - 125.4
6. नोएडा- 123.6
7. पटना - 119.7
9. लखनऊ - 115.7
11. दिल्ली - 113.7
12. जौधपुर - 113.4
13. मुजफ्फरपुर - 110.3
14. वाराणसी - 105.3
15. मुरादाबाद - 104.9
16. आगरा - 104.8
18. गया - 96.6
20. जींद - 91.6

Published on: