नोएडा

पंखे से लटकर 24 वर्षीय महिला ने आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस आत्यहत्या व हत्या दोनों तरह से जांच कर रही है।

2 min read
Apr 29, 2018
suicide

नोएडा। शहर के सेक्टर-12 में एक महिला ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वहीं जब मृतिका की मां ने देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस की मानें तो मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जिसके चलते अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका। इसके साथ ही परिवार वालों से पूछताछ भी की जा रही है और कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस इस मामले में आत्महत्या व हत्या दोनों तरह से जांच कर रही है।

बता दें कि शनिवार को नोएडा के सेक्टर-12 स्थित एच-144 मकान के सेकेंड फ्लोर पर रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की सूचना मृतिका की मां ने दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं होने के कारण आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा है।

नोएडा पुलिस के डीएसपी 2 राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। अभी तक कोई सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है। फिलहाल मकान को सील कर दिया गया है और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतिका यहां अकेले ही रहती थी और मृतिका का एक बच्चा भी है। जो अपने पिता के साथ बुलन्दशहर में रह रहा है। मृतिका की मां की शिकायत के आधार पर पूछताछ की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई होगी |

Published on:
29 Apr 2018 10:04 am