
नोएडा।मेष राशि चक्र की पहली राशि है और इसका स्वामी 'मंगल' है। मेष जातकों के अन्दर धन कमाने की अच्छी योग्यता होती है, उनको छोटे काम पसंद नहीं होते हैं, उनके दिमाग में हमेशा बडी बडी योजनायें ही चक्कर काटा करती है, संगठन कर्ता, उपदेशक, अच्छा बोलने वाले, कम्पनी को प्रोमोट करने वाले, रक्षा सेवाओं में काम करने वाले, पुलिस अधिकारी, रसायन शास्त्री, शल्य चिकित्सिक होते हैं, खराब ग्रहों का प्रभाव होने के कारण गलत आदतों में चले जाते हैं, और मारकाट या दादागीरी वाली बातें उनके दिमाग में घूमा करतीं हैं, और अपराध के क्षेत्र मे प्रवेश कर जाते हैं।
5 सितंबर 2018 आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा-
आज मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा दिन है। आज अपने सभी कार्य पूरा कर लेंगे। लेकिन ध्यान रहे जल्दबाजी नहीं करें। नहीं तो काम बिगड़ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे युवा निराश न हों, आपकी राशि के अनुसार जल्द की आपको कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत है। मेष राशि के जातक अगर किसी से उधार लिए हैं तो उसे चुका दें क्योंकि धन लाभ में इसलिए बाधा आ रही है।
आज पार्टनर के साथ कैसा रहेगा 5सितंबर 2018 का दिन-
आज जीवनसाथी के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। लेकिन आप समझदारी दिखाएं बात को बढ़ाएं नहीं। बच्चे की ओर दोनों को शुभ समाचार मिल सकता है।
5 सितंबर 2018 मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-
मेष राशि के लोग आज गणपति की पूजा करें। भगवान गणेश आप पर कृपा बरसाएंगे। आज आप गरीब बच्चों में कपड़े दान करें। आपकी संतान के कष्ट दूर होंगे।
ये भी पढ़ें : Today horoscope आज का राशिफल इन राशि वालाें के लिए लाया है शुभ समाचार, हाेने वाले हैं ये बदलाव