Today Taurus Horoscope 09 Aug 2018 : जानिए क्या कहते है वृषभ राशि सितारे, कैसा रहेगा आज का दिन
नोएडा। कैसा रहेगा 9 अगस्त 2018 को वृषभ राशि के लोगों का आज का दिन, सूरज के उगने के साथ रात में चांद निकलने तक क्या कहती है आपकी राशि, शुभ समाचार के क्या हैं संयोग, नौकरी, धन लाभ परिवार, मित्रों के साथ कैसा रहेगा आपका व्यवहार। क्या कहते हैं आपके सितारे जानिए 9 अगस्त 2018 के वृषभ राशिफल स्पेशल अंक में।
ये भी पढ़ें: आज का कुंभ राशिफल, 9 अगस्त 2018: जानें आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा
9 अगस्त 2018 आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा-
आज प्रभु की कृपा आप पर बनी रहेगी। वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास है। परिवार, मित्र हो या दफ्तर में सहयोग मिलेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लेकिन इस बीच भाग दौड़ भी रहेगी। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होगे। किसी से पुराने मतभेद भी दूर होंगे। आज आप पूरे दिन आत्मविश्वास से पूर्ण होंगे। लेकिन ध्यान रखें की किसी को अनदेखा न करें। घर, परिवार और मित्रों को आपसे काफी उम्मीदे हैं। परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी। कुटुंब और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। आपकी आय और व्यापार- धंधे में वृद्धि होगी। रमणीय स्थान में पर्यटन का आयोजन होगा।
9 अगस्त 2018 वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-
आज मीठा खाने से बचें नहीं तो दांत संबंधी परेशानी का समना करना पड़ सकता है। आज हरें रंगों का वस्त्र धारण कर सकते हैं। भगवान गणेश को लाल फूल अर्पित करें। महिलाएं या कुंवारी लड़कियां भगवान शिव पर जलाभिषेक करें और बेल पत्र चढ़ाएं। हो सके तो महादेव के मंदिर भी जाएं।