
फोटो सोर्स-AI
नोएडा और दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से लोग परेशान हैं। इस बीच एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 अप्रैल से मौसम बदलाव के संकेत हैंहै।
मौसम विभाग के मुताबिक, 25 अप्रैल का दिन एनसीआर के लोगों के लिए भारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि आज दिनभर लू का कहर जारी रहेगा। दोपहर के समय घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। सुबह से ही गर्म हवाएं थपेड़ों की तरह महसूस हो रही हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। हवा में नमी का स्तर गिरकर 20 प्रतिशत तक पहुंच सकता है, जिससे त्वचा झुलसाने वाली गर्मी का अहसास होगा।
गर्मी के इस लंबे स्पेल के बीच 26 अप्रैल यानी रविवार से राहत का सिलसिला शुरू होगा। रविवार को भले ही तापमान में बहुत बड़ी गिरावट न दिखे, लेकिन आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी, जो सूरज की सीधी किरणों की तीव्रता को कम करने का काम करेंगी। यह मौसम में आने वाले उस बड़े बदलाव की आहट होगी, जिसका इंतजार पूरा एनसीआर कर रहा है।
असली राहत सोमवार यानी 27 अप्रैल से मिलनी शुरू होगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस दिन आसमान में बादल पूरी तरह डेरा डाल लेंगे। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी बारिश भी हो सकती है। हालांकि तापमान 43 डिग्री के आसपास बना रह सकता है, लेकिन बादलों की वजह से धूप का तीखापन गायब हो जाएगा। यह बारिश भले ही हल्की हो, लेकिन वातावरण में घुली तपन को शांत करने के लिए काफी होगी।
महीने के आखिरी दिनों में मौसम पूरी तरह से करवट ले लेगा। 28 और 29 अप्रैल को एनसीआर के कई इलाकों में गरज के साथ अच्छी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी। 28 अप्रैल को पारा गिरकर 41 डिग्री और 29 अप्रैल को 40 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। 30 अप्रैल तक आते-आते अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। यानी जो गर्मी फिलहाल 43 डिग्री पर टॉर्चर कर रही है, उसमें 4 से 5 डिग्री की कमी देखने को मिलेगी।
Updated on:
25 Apr 2026 12:18 pm
Published on:
25 Apr 2026 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
