21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम का डबल अटैक: यूपी में लू का अलर्ट, पूर्वोत्तर में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

Rain Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश मौसम को लेकर दोहरा चेतावनी जारी की है। आधकारिक आंकड़ों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्य इस समय भीषण Heat Wave की चपेट में हैं, जबकि पूर्वोत्तर में भारी बारिश जारी है।मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Aman Pandey

Apr 21, 2026

UP Weather News, IMD Alert,यूपी में लू का अलर्ट, Heat Wave in UP,Extreme Heat, Weather Update Today, Heatwave Red Alert,Hailstorm Warning, Rain Forecast, Lucknow Meteorological Centre,Weather in Purvanchal,Western UP Weather,Monsoon 2026 Update, climate change rain, Cloudburst, drizzle, flooding, heavy rain, Heavy Showers, hydro-meteorology rain, Light rain, live rain updates, meteorology training rainfall statistics, monsoon, Monsoon Update, pouring rain, precipitation, precipitation data, rain alert, rain forecast, rain training Google, rainfall, Rainfall Prediction, rainy season, real-time rain report, scattered showers, severe weather alerts, storm, stormy weather, Thunderstorm, training for rain safety, weather, weather education, weather Google training, weather report rain, weather tools tutorial, weather training, weather update, wet weather

मौसम विभाग ने बारिश और लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। PC: Gemini

उत्तर प्रदेश के लिए अगले 72 घंटे चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ (IMD) ने राज्य के दक्षिणी हिस्सों में लू (Heat Wave) चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ हवाओं के प्रभाव और महाराष्ट्र के ऊपर बने एक प्रतिचक्रवात (Anticyclone) के कारण प्रदेश के तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

पछुआ हवाओं का कहर: 45°C पार करेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र के आसपास एक प्रतिचक्रवाती परिसंचरण विकसित हुआ है, जो उत्तर प्रदेश की ओर गर्म हवाएं धकेल रहा है। इस मौसमी प्रणाली के कारण आगामी 2-3 दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने या उसे पार करने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, झांसी, बांदा, हमीरपुर और महोबा आदि जिलो जिलों में लू का प्रकोप सबसे अधिक रहने वाला है। वहीं, मिर्जापुर, सोनभद्र और प्रयागराज के इलाकों में भी प्रचंड गर्मी का अलर्ट है।

आसमान से बरस रही आग: अकोला में 45 डिग्री तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। महाराष्ट्र के वर्धा और अकोला में अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 36 से 40 डिग्री के बीच बना हुआ है।

गर्मी का सबसे ज्यादा असर हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में देखा जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 अप्रैल तक भीषण लू चलने की प्रबल संभावना है। विभाग ने 'वार्म नाइट' यानी गर्म रातों का भी अलर्ट जारी किया है, जिसका अर्थ है कि रात के समय भी तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहेगा, जिससे लोगों को राहत नहीं मिलेगी।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई है। मराठवाड़ा और ओडिशा जैसे क्षेत्रों में 50 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलीं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बने एक चक्रवाती परिसंचरण और तेलंगाना से कोमोरिन तक बनी विंड डिसकंटीन्यूटी के कारण यह अस्थिरता पैदा हुई है।

पूर्वोत्तर में भारी बारिश: असम और मेघालय में रेड अलर्ट

मैदानी इलाकों की धूल भरी आंधी के उलट, पूर्वोत्तर भारत में मानसून जैसी स्थिति बनी हुई है। 20 अप्रैल की सुबह तक असम में 12 से 20 सेमी तक बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अरुणाचल प्रदेश में 21 अप्रैल को बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में भी अगले तीन दिनों तक बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।