Highlights: -सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर किया ज़ोरदार प्रदर्शन -योगी सरकार पर जमकर साधा निशान
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
नोएडा। सेक्टर 19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बदायूं मंदिर परिसर में 50 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप के विरोध में योगी सरकार के खिलाफ गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान यूथ विंग के जिला अध्यक्ष राहुल सेठ ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य का विषय है कि योगी सरकार के शासन काल में 50 वर्षीय अधेड़ महिला के साथ गैंग रेप हो जाता है और योगी सरकार की पुलिस पूरी घटना को छिपाने में लगी हुई थी। जिस तरीके से उत्तर प्रदेश में आज के दौर में महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ रहा है, नेपाल बॉर्डर से लेकर उत्तराखंड बॉर्डर तक दिल्ली बॉर्डर से को हरियाणा बॉर्डर तक कोई भी जिला ऐसा नहीं रहा है, जहां महिलाओं से अत्याचार नहीं हो रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कहना है कि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण है, इसलिए उनके मन से डर खत्म हो चुका है। अपराधी सत्ता को नोक पर रखते हैं और सत्ताधीश उनके सामने घुटने टेक चुके हैं। जिस तरीके से पुलिस कार्रवाई नहीं होती है या लेट लतीफ होती है। योगी सरकार को बताना चाहता हूं कि इस पुलिस तानाशाही के बल पर आम आदमी की आवाज नहीं दबा सकती। हम लोग इस लड़ाई को जारी रखेंगे पुलिस के बल पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार अपनी बात रखने से नहीं रोक सकती है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कियोगी सरकार पूरी तरह सत्ता चलाने में फेल हो चुकी है। अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पूरे उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश बनाकर योगी सरकार ने रख दिया है। जब से योगी सरकार आई है, तब से छोटी-छोटी बच्चियों के साथ अधेड़ महिलाओं के साथ लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी सरकार को तत्काल अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।