नोएडा

सवर्णों के नाराज होने के बाद अब भाजपा इस वर्ग पर डाल रही डोरे, चल रही ये तैयारी!

भाजपा सूत्रों के मुताबिक ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि जिस वर्ग के लोग ये मानते हैं कि भाजपा उनकी विरोधी है।
less than 1 minute read
Oct 22, 2018
Feature image

नोएडा। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए वह हर वर्ग को लुभाने की कोशिश कर रही है। साथ ही इसके लिए नई-नई रणनीतियां भी बना रही है। इसके लिए वह वर्ग विशेष के महापुरुषों के नाम से सम्मेलनों का आयोजन करने की तैयारी कर रही है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि जिस वर्ग के लोग ये मानते हैं कि भाजपा उनकी विरोधी है। वे भी पार्टी से जुड़ें और उसे अपने मिशन 2019 को पूरा करने में सफलता मिले।

खबरों के मुताबिक भाजपा दिल्ली के रामलीला मैदान में भीम महासंग्राम रैली की तैयारियों में जुटी है। इसको लेकर भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को जुटने के लिए कहा है। माना जा रहा है कि इस रैली के जरिए भाजपा दलितों को लुभाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि भाजपा को मुख्य रूप से सवर्ण वर्ग समर्थित पार्टी माना जाता है। साथ ही पार्टी का मूल वोट बैंक ठाकुर, ब्राह्मण व वैश्य माना जाता है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी एक्ट में किए गए संशोधन के फैसले को केंद्र सरकार द्वारा अध्यादेश के जरिए पलटने के बाद सवर्ण वर्ग में पार्टी का खासा विरोध देखने को मिला है। लेकिन फिलहाल भाजपा अपने दलित एजेंडे को ही आगे बढ़ाती दिख रही है। इससे पहले यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले वह बौद्ध धम्म यात्रा भी निकाल चुकी है।

Updated on:
22 Oct 2018 07:24 pm
Published on:
22 Oct 2018 07:24 pm