नोएडा

एक महीने बाद मोबाइल से एेसे खुला युवक की मौत का राज तो सब रह गये हैरान

एसएससी की तैयारी कर रहा था युवक इस वजह से की उठाया आत्महत्या करने का कदम।एक महीने तक मोबाइल जेब में रखकर घूमती रही पुलिस।
2 min read
• •
Updated: 23 May 2018, 3:40 PM IST
DEMO PIC
एक महीने बाद मोबाइल से एेसे खुला युवक की मौत का राज तो सब रह गये हैरान

मेरठ।दिल्ली में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहे 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली थी। इसका खुलासा एक महीने बाद तब हुआ। जब दिल्ली पुलिस ने उनके परिजनों को युवक का मोबाइल सौंपा। मोबाइल में यह देखते ही परिवार के सभी लोग हैरान रह गये। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की है। साथ ही इस मामले में पुलिस द्वारा बड़ी लापरवाही बरती गर्इ है। परिजनों ने भी पुलिस पर आरोप लगाया है।

इस वजह से की थी आत्महत्या एेसे लगा पता

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र निवासी प्रतीक दिल्ली में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा था। इसी के कुछ दिन बाद उसकी मुलाकात अपने ही गांव के पास की एक लड़की से हुर्इ। वह लड़की भी दिल्ली में एसएससी की कोचिंग ले रही थी। इसी दौरान मिलते हुए दोनों की दोस्ती हुर्इ आैर फिर यह प्यार में बदल गर्इ। पुलिस के अनुसार इसके बाद दोनों के बीच संबंध भी बने। जिसका वीडियो उसी के एक दोस्त ने बना लिया। इसके बाद आरोपी प्रतीक को इसी के आधार पर ब्लैकमेल करने लगा। इसके लिए प्रतीक आरोपी की डिमांड पर डेढ़ लाख रुपये भी दे चुका था। इसके बावजूद आरोपी दोस्त उसे परेशान करता रहा। इसी के बाद प्रतीक को पता लगा कि उसकी लड़की दोस्त भी आरोपी के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल कर रही है। इसका विरोध करने पर आरोपी दोस्त आैर प्रेमिका ने उसे रेप के केस में फंसाने की धमकी दे डाली।

इस दिन कर लिया सुसाइड आैर एेसे हुआ वजह का खुलासा

इससे परेशान होकर प्रतीक ने 17 अप्रैल को पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। इससे पहले उसने मोबाइल में रिकॉर्डिंग भी की। उसने रोते हुए अपनी बात बताई। वहीं परिजनों का आरोप है कि एक महीने तक दिल्ली पुलिस उनके बेटे का यह मोबाइल जेब में डालकर घुमते रहे।लेकिन उसके मोबाइल को खोलकर नहीं देखा। यह पुलिस की बड़ी लापरवाही है। हमें मोबाइल मिलने पर जब खोला तो प्रतीक के आत्महत्या के कारणों का पता लगा। वहीं अब परिजनों ने मेरठ एसएसपी से मुलाकात की। इस पर एसएसपी ने मोबाइल से मिले वीडियो की जांच के बाद मामले को दोबारा खोलने की बात कह दी है।

Published on: