
नोएडा. शहर में सड़क दुर्घटनाओं का आकड़ा देख प्रशासन सख्त हो गया है। अब इस हार्इटेक शहर में संभागीय विभाग, यातायात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की एक सयुक्त टीम बनार्इ गर्इ है। इसी टीम ने यातायात माह के दूसरे ही दिन रेड लाइट जंप करने और वाहन चलाते समय फोन पर बात करने पर भी ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अभी तक इन दोनों यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर तीन माह के लिए लाइसेंस सस्पेंड या जुर्माना लगाकर छोड़ दिया जाता था।
प्रशासन ने कसा शिकंजा, नामांकन के दौरान अब नेता नहीं कर सकेंगे शक्ति प्रदर्शन
सबसे ज्यादा तोड़ा जाते है ये यातायात नियम
आकड़ों को देखे तो हार्इटेक शहर में रेड लाइट जंप और फोन पर बात करने व सीट बेल्ट लगाने जैसे यातायात के इन नियमों को सबसे ज्यादा उल्लंघन किया जाता है। नियमों की इन्हीं उल्लंघनों की वजह से कर्इ बार लोगों की हादसे के दौरान जान चली जाती है। लोग इसे मामूली बात मानकर आम तौर पर गंभीरता से ले नहीं लेते हैं, लेकिन नोएडा की इस टीम ने इसे गंभीरता से लेते हुए रेड लाइट जंप करने और मोबाइल पर बात करने पर भी लाइसेंस निरस्त करने के कड़े नियम तैयार कर दिए हैं।
अब तक इन यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ही निरस्त होता था लाइसेंस
आपकों बता दें कि अब तक हार्इटेक सिटी में ओवर स्पीड, ड्रिंक एंड ड्राइव जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ही लाइसेंस निरस्त किया जाता था। अब इसमें रेड लाइट जंप और वाहन चलाते समय फोन पर बात करने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन को भी शामिलकर दिया गया है। एआरटीओ एके पांडे ने बताया कि यह सब सड़क पर वाहन चलाने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि लोग सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाए ताकि सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ घटकर जीरो हो जाए।