नोएडा

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा को यह पार्टी दे सकती है समर्थन, महागठबंधन को होगा बड़ा नुकसान

2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से करना पड़़ा था हार का सामना।

3 min read
Aug 09, 2018

नोएडा। अगले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर पूर्व सपा नेता व राज्यसभा सांसद अमर सिंह बड़ी भूमिका में नजर आ सकते हैं। चर्चा चल रही है क‍ि वह नई पार्टी बनाने जा रहे हैं और इसके लिए उन्‍होंने कवायद भी तेज कर दी है। बताया जा रहा है क‍ि इसमें उनके साथ सपा के एक दिग्‍गज नेता भी जुड़ सकते हैं। चर्चा यह भी है कि उनके साथ पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के एक बाहुबली पूर्व विधायक भी साथ आ सकते हैं। यह भी सपा से विधायक रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें

अगले लोकसभा चुनाव में ये होंगे भाजपा के स्‍टार प्रचारक!

फिलहाल यह अपना पिछला चुनाव हार गए थे। आपको बता दें कि अमर सिंह पूर्व में भी राष्ट्रीय लोकमंच पार्टी के नाम से राजनीतिक दल का गठन कर चुके हैं। 2012 के चुनाव में अमर सिंह ने उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन किसी भी प्रत्याशी को जीत नहीं मिली। इसके बाद जब उनकी सपा में वापसी हो गई तो उनकी पार्टी का अस्तित्व समाप्त हो गया। अब जब एक बार फिर उनके सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से संबंध विच्छेद हो गए तो वह अब भाजपा के करीब आ गए हैं। गुरुवार को हुए राज्यसभा उपसभापति के चुनाव में भी उन्होंने एनडीए उम्मीदवार हरिवंश सिंह को वोट दिया।

भाजपा की भी मिलेगी मदद
कभी सपा संरक्षक मुलायम सिंह के काफी करीब रह चुके अमर सिंह एक बार फिर लोकसभा चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है क‍ि उन्‍हें इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भी मदद मिलेगी। आपको बता दें कि अमर सिंह और जयप्रदा 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले रालोद में शामिल हो गए थे। इसके बाद रालोद मुखिया ने उन्हें फतेहपुर सीकरी व जयप्रदा को बिजनौर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था। हालांकि मोदी लहर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पहले यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि अमर सिंह और जयाप्रदा भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

हालांकि, अब चर्चा यह है कि अमर सिंह अपनी नई पार्टी बनाएंगे। इसमें उनके साथ समाजवादी पार्टी (सपा) के बड़े नेता भी शामिल हो सकते हैं। यह भी चर्चा चल रही है कि उनके साथ में वेस्‍ट यूपी के पूर्व विधायक भी जुड़ सकते हैं। यह सपा से विधायक रह चुके हैं। फिलहाल यह पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे। यह अपनी पत्‍नी को अलीगढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़ाना चाहते हैं, जबक‍ि इनकी नजर वेस्‍ट यूपी की ही एक सीट पर है।

रामपुर से चुनाव लड़ सकती हैं जयाप्रदा
इसके साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि नई पार्टी के गठन के बाद अमर सिंह की टीम लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को टक्‍कर देगी। साथ ही फिल्‍म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा फिर से मैदान में उतर सकती हैं। माना जा रहा है क‍ि जयाप्रदा रामपुर से सपा को टक्‍कर दे सकती हैं। वह रामपुर से 2004 व 2009 में सांसद रह चुकी हैं।

ये भी पढ़ें

2019 में भाजपा से अगर ब्राहमण हो गए नाराज तो फिर हाशिए पर पहुंच जाएगी पार्टी
Updated on:
09 Aug 2018 03:41 pm
Published on:
09 Aug 2018 03:04 pm
Also Read
View All