नोएडा

‘पूर्व मंत्री आजम खान को हो सकती है 13 साल की जेल’

पुलिस ने एक टीवी चैनल की रिकॉर्डिंग देखने के बाद ही पर्याप्त सबूतों के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। जिन धाराओं में केस दर्ज किया गया है जिसके सत्यापित होने पर उन्हें 13 साल के लिए जेल जाना होगा।'

2 min read
Oct 21, 2018
why akhilesh yadav protecting Azam khan, read news in hindi

रामपुर। अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले पूर्व मंत्री आजम खान को लेकर अमर सिंह लगातार निशाना साध रहे हैं। जहां एक तरफ अमर सिंह ने आजम खान के खिलाफ उनके परिवार को धमकी देने की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराई है तो वहीं सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजम खान का बचाव किया। इस बीच अमर सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है।

जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 'आजम खान पर दर्ज हुए मुकदमे को वापस लेने पर अखिलेश द्वारा कहे जाने से प्रदेश के हिंदू नाराज हैं। अखिलेश ने एक बार फिर आजम का पक्ष लेते हुए मेरे द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर को साजिश बताया है। पुलिस ने एक टीवी चैनल की रिकॉर्डिंग देखने के बाद ही पर्याप्त सबूतों के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। जिन धाराओं में केस दर्ज किया गया है जिसके सत्यापित होने पर उन्हें 13 साल के लिए जेल जाना होगा।'

गौरतलब है कि अमर सिंह ने दिल्ली से पैदल ही एफआईआर यात्रा शुरू की थी। जो वेस्ट यूपी के कई जिलों में होते हुए लखनऊ तक पहुंची। इसके बाद बीते बुधवार को ही अमर सिंह ने लखनऊ के गोमती नगर थाने में आजम खान के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई थी। जानकारी के मुताबिक पांच पन्ने की तहरीर में अमर सिंह ने बेटियों पर तेजाब से हमला कराने की धमकी, मुजफ्फरनगर दंगा, उन्हें जान से मारने की साजिश और सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद पुलिस ने धारा 153ए/बी, 506 और 295ए के तहत आजम खान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
21 Oct 2018 04:38 pm
Also Read
View All