नोएडा

BIG BREAKING: मायावती की मूर्ति तोड़ने वाले नेता को शिवपाल यादव ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष

Highlights: -Mayawati की मूर्ति तोड़कर चर्चा में आए Amit Jani को Shivpal Yadav ने ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है -अमित जानी को Pragtisheel Samajwadi Party युवजन सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है -मेरठ के जानी क्षेत्र के रहने वाले जानी अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं

2 min read
Nov 20, 2019
janni.jpeg

नोएडा। उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना और बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) की मूर्ति तोड़कर चर्चा में आए अमित जानी (Amit Jani) को शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अमित जानी को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragtisheel Samajwadi Party) युवजन सभा (Yuvjan Sabha) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

दरअसल, अमित जानी शिवपाल यादव के करीबी बताए जाते हैं और लंबे समय से उनके नेतृत्व में सपा से जुड़े रहे थे। अपने विवादित बयानों के चले जानी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इतना ही नहीं, सपा से बाहर होने के बाद उन्होंने निवनिर्माण सेना का गठन किया। 2019 में वह लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। वहीं अब वह प्रसपा से जुड़ गए हैं और उन्हें युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अमित जानी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवपाल यादव के बेटे और प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने पत्र जारी कर उन्हें ये जिम्मेदारी दी है। उनकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश में युवाओं को जोड़ने की होगी। इसके लिए वह 15 दिन में कार्यकारिणी का गठन कर अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करेंगे।

गौरतलब है कि मेरठ के जानी क्षेत्र के रहने वाले अमित जानी ने लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ एक विवादित पोस्टर भी लगाया था। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी के आदेश हुए थे। हालांकि हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।

Updated on:
20 Nov 2019 02:42 pm
Published on:
20 Nov 2019 02:41 pm