नोएडा

बड़ी खबर: इस कुख्‍यात ने अदालत परिसर में ‘दुल्‍हन’ से की मंगनी, पुलिस अधिकारी भी देखते रह गए

वेस्‍ट यूपी और उत्‍तराखंड समेत आसपास के राज्‍यों में है गैंगेसटर का काफी खौफ
2 min read
• •
Updated: 16 Feb 2019, 9:34 AM IST
Anil Dujana
बड़ी खबर: इस कुख्‍यात ने अदालत परिसर में 'दुल्‍हन' से की मंगनी, पुलिस अधिकारी भी देखते रह गए

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में अनिल दुजाना के खौफ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है क‍ि अगर कोई दुजाना गांव का नाम भी ले लेता है तो दूसरा उसका विरोध करने से भी बचता है। वेस्‍ट यूपी और उत्‍तराखंड समेत आसपास के राज्‍यों में उसका काफी खौफ है। शुक्रवार को जिला अदालत परिसर में अनिल दुजाना ने दुल्‍हन के रूप में पहुंची युवती से मंगनी की। इसकी खबर लगने पर वहां पहुंचे पुलिस अधिकारी भी चुप रहने के सिवा कुछ नहीं कर सके क्‍योंकि यह सब अदालत की अनुमति से हुआ था।

महाराज गंज जेल में बंद है अनिल दुजाना

आपको बता दें कि वेस्‍ट यूपी के कुख्‍यात गैंगस्‍टर अनिल दुजाना इस समय महाराज गंज जेल में बंद है। शुक्रवार को उसको पेशी पर गौतमबुद्ध नगर जिला अदालत लाया गया था। इस बीच अनिल दुजाना ने अपनी मंगेतर पूजा से मंगनी कर ली। इसके लिए बाकायदा अदालत से अनुमति ली गई थी। पूजा दुल्‍हन के लिबास में बागपत से आई थी। वकील ने अदालत से एग्रीमेंट पर परमीशन मिलने के बाद दोनों से मंगनी के शपथ पत्र पर साइन करा लिए। साइन होने के बाद अनिल दुजाना ने और पूजा ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई।

पेशी पर लाया गया था दुजाना को

अधिवक्‍ता जितेंद्र नागर ने कहा कि अनिल दुजाना को यहां पेशी पर लाया गया था। वहीं, पूजा परिजनों के साथ बागपत से आई ज्ञी। उसने दुलहन के कपड़े पहने हुए थे। इसके लिए अदालत से अनुमति मांगी गई थी। वहां से परमीशन मिलने के बाद ही दोनों के शपथपत्र पर साइन कराए गए और अंगूठी पहनाई गई। दोनों एक-दूसरे को एक साल से जानते हैं और शादी करना चाहते हैं। मंगनी के बाद पूजा अनिल दुजाना के परिजनाें के साथ चली गई।

मौजूद रहा पुलिस बल

वहीं, अनिल दुजाना की पेशी के चलते जिला अदालत परिसर में काफी पुलिस बल मौजूद रहा। कुख्‍यात के मंगनी करने की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन कुछ कर नहीं सके। सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम श्वेताभ पांडे का कहना है क‍ि दोनों ने अदालत की अनुमति मिलने के बाद ही शपथपत्र पर साइन किए हैं।

Updated on:
16 Feb 2019, 9:34 AM IST
Published on: