नोएडा

NCR में सप्लाई होने से पहले एंटी थेफ्ट सेल ने पकड़ा 5 लाख का नशीला पदार्थ, दो गिरफ्तार

Highlights - मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर तस्कर गिरफ्तार - नोएडा एनसीआर में सप्लाई किया जाना था गांजा - पुलिस ने दोनों तस्करों को जेल भेजा
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Feb 2021, 10:37 AM IST
noida.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
नोएडा. मादक प्रदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को एंटी थेफ्ट सेल और नोएडा सेक्टर-24 थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे 42 किलो गांजा और महिंद्रा एसयूवी कार बरामद की है। पकड़े गए गांजे की कीमत 5 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है, जिसे नोएडा और एनसीआर में सप्लाई के लिए लाया गया था, लेकिन एंटी थेफ्ट सेल और पुलिस ने उससे पहले ही दोनों तस्करों को गांजे के साथ दबोच लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि एंटी थेफ्ट सेल और नोएडा सेक्टर-24 थाना की पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इस दोनों मादक पदार्थ के तस्करों को को सेक्टर-57 रेडलाइट के पास से गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 42 किलोग्राम गांजा और एक महिंद्रा एसयूवी कार बरामद की गई है। पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों तस्करों के नाम अलीगढ़ निवासी मुकेश पुत्र सूरजपाल और चंद्रवीर पुत्र हरवंश शातिर किस्म के मादक पदार्थों के तस्कर हैं, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश से गांजा लाकर नोएडा और एनसीआर में सप्लाई करते थे।

रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद 42 किलो गांजे की कीमत 5 लाख रुपए से अधिक है। पकड़े गए आरोपी पहले भी गांजा तस्करी के आरोप में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस इनके अन्य आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

Published on: