नोएडा

पेंटिंग बेचकर बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे आसिफ, सीएम राहत कोष में देंगे 20 लाख रुपये

Highlights -15 अगस्त से 60 दिनों के लिए आर्ट एग्जिबिशन-देश भर के कलाकार कोरोना काल में लोगों की मदद में जुटे-ऑनलाइन व दिल्ली के मॉल में मिलेंगी पेंटिंग
2 min read
• •
Updated: 15 Aug 2020, 5:03 PM IST
imgonline-com-ua-twotoone-tj6jhaxzg85g9.jpg

नोएडा। कोरोना महामारी के चलते पूरी दुनिया जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रही है। वहीं भारत की बात करें को कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे है। इस सबके बीच बिहार के हालात कोरोना और बाढ़ के चलते बहुत खराब हैं। जहाँ पूरी दुनिया सावधानी बरत रही है और सामाजिक दूरी बनाए रखने व एक-दूसरे से नहीं मिलने के संकल्प को निभाने की कोशिश कर रही है वहीं बिहार में बाढ़ प्रभावित जिलों के लोग अपना घर छोड़ने और सड़क पर रहने के लिए मजबूर हैं।

ऐसे में देशभर से लोग आगे बढ़कर बिहारवासियों की मदद करने में जुट गए हैं। इस कड़ी में आसिफ कमाल फ़ाउंडेशन और अल्तुराश आर्ट ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए एक कला एग्ज़िबिशन का आयोजन किया है। जो 15 अगस्त से लगातार 60 दिनों के लिए देश और विदेशों में कला प्रेमियों के लिए लगभग 2 करोड़ रुपए की कुल राशि के मूल्य की कला और कलाकृतियाँ बेचकर उसका 10 प्रतिशत हिस्सा मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान करेगी। यह राशि कला और कलाकृतियाँ बेचकर एकत्र की जाएगी। ये प्रदर्शनी 60 दिनों के लिए ऑनलाइन तथा दिल्ली के साकेत के डीएलएफ़ माल में वास्तविक रूप से मौजूद होंगी।

फ़ाउंडेशन के संस्थापक आसिफ़ कमाल का कहना है कि ग्रामीण भारत को सशक्त बनाके ही आप सम्पूर्ण भारत को सशक्त बना सकते हैं। संस्था का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण भारत में स्वास्थ और शिक्षा के क्षेत्र में काम करना है। वहीं अब हमारी संस्था कोविड-19 और बिहार बाढ़ के समय लोगों की हर सम्भव मदद कर रहे हैं। प्रवासी मज़दूर को उनके घर भेजने के लिए बसों की व्यवस्था, उनके राशन की व्यवस्था और आर्थिक सहायता संस्था द्वारा मुहैया कराई गई है। आसिफ़ पेशे से कला पारखी और कला विशेषज्ञ है, देश के कला और संस्कृति को अंतर्रष्ट्रिय मंच तक ले जाना तथा उनको प्रमोट करना इनका मुख्य काम है।

Updated on:
15 Aug 2020, 5:03 PM IST
Published on: