नोएडा

Assembly Election Result 2018: बडा खुलासा, मध्यप्रदेश में सपा इस पार्टी के साथ मिलकर बनाएगी सरकार

राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़ और मध्‍य प्रदेश समेत पांच राज्‍यों के चुनाव परिणाम पर मंगलवार को लोगों की नजरें टिकी रही।

less than 1 minute read
Dec 11, 2018
Assembly Election Result 2018: बडा खुलासा, मध्यप्रदेश में सपा इस पार्टी के साथ मिलकर बनाएगी सरकार

नोएडा. राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़ और मध्‍य प्रदेश समेत पांच राज्‍यों के चुनाव परिणाम पर मंगलवार को लोगों की नजरें टिकी रही। चुनावी रुझानों में एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा पिछड़ती दिखाई दे रही है। वहीं मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा में बड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। उधर, मध्यप्रेदश में समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। चुनावी रुझानों के साथ ही पार्टियों ने सत्ता पर कब्जा करने के लिए जोड़तोड़ का गणित भी बैठाना शुरू कर दिया है।

मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच में कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में 106 और भाजपा 114 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के लिए 116 सीटों की आवश्यकता है। वहीं 11 सीटो पर अन्य पार्टियों के नेताओं ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं समाजवादी पार्टी भी चुनावी रुझानों में मध्यप्रदेश में सीट हासिल करती हुई दिखाई दे रही है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने बताया कि पार्टी की तरफ से दिल्ली में प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कांग्रेस पार्टी को बहुमत देने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि 2019 मेंं भाजपा की उलटी गिनती हो गई है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ईमानदारी के साथ चुनाव लड़ती तो और भी नुकसान उठाना पड़ता। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तीनों राज्यों में धांधली कराई थी। कहीं वोट नहीं पड़ने दिए तो कही वोट कटवा दिए। साथ ही छत्तीसगढ़ के स्ट्रांग रुम से कम्यूनिस्ट पार्टी के नेताओं ने 2 लोगों को गिरफ्तार कराया था। ये स्ट्रांग रुम में लैपटॉप लेकर बैठे हुए थे। उन्होंने बताया कि उनसे भाजपा चुनाव में गडबड़ी करा रही थी।

Published on:
11 Dec 2018 02:36 pm
Also Read
View All