नोएडा

सपा नेता आजम खान ने कहा, जो देश में ईद नहीं मनाता वह…

सपा नेता आजम खान ने भी अपने ग्रह जनपद की ईदगाह में हजारों नगर वासियों के साथ ईद की नमाज अदा की।
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2018, 2:28 PM IST
Feature image

रामपुर। देशभर में हर्षोल्लास के बीच ईद का त्यौहार मनाया गया। मस्जिदों पर ईद की नमाज पढ़ने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे और मुल्क में अमन-ओ-चैन समेत कई दुआ मांगी। इस दौरान लोगों ने दुआ मांगते हुए एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

वहीं इस दौरान अपने बड़बोलेपन के लिए मशहूर सपा नेता आजम खान ने भी अपने ग्रह जनपद की ईदगाह में हजारों नगर वासियों के साथ ईद की नमाज अदा करने के बाद ऐसा बयान दिया। जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है।

दरअसल, ईद की नमाज अदा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि कि जो देश मे ईद नहीं मानता, वह देश का बफादार नहीं हो सकता। ऐसे लोग इंसानियत के नाम पर कलंक हैं और संविधान के दुश्मन भी हैं। ऐसे लोगों को बड़ी कुर्सी पर बैठने का कोई हक नहीं है।

वहीं इस दौरान उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के गेस्ट हाउस में धरना दे रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया। आजम खान ने इस दौरान उन्होंने केजरीवाल की सराहना करते हुए कहा कि वह जो भी कर रहे हैं अपने राज्य के लिए कर रहे हैं। वैसे भी उन्होंने इतने कम समय में लोगों को बिजली, पानी, स्वास्थ्य की जो सेवाएं दी हैं वह अब तक 70 सालों में कोई नहीं दे सका है।

इतना ही नहीं, आजम खान ने बजरंग दल पर भी हमला बोलते हुए कहा कि ये गोश्त के लिए यहां कत्ल रहे हैं। इसके अलावा राजशाही कितनी हावी है यह बात किसी से छिपी नहीं है। एक साल की यूपी सरकार और चार साल की केंद्र की सरकार में कितना क्राइम हुआ है। देश की हालात बिगड़ी है। उससे तो सभी का जीना दुश्वार हो गया है।

Published on: