नोएडा

सावधान! इस शहर में सक्रिय है ऐसा गैंग, जो बुजुर्ग और महिलओं को चुन चुनकर बनाता है निशाना

गैंग के सदस्य खुद को पुलिस बताकर उतरवा लेते हैं महिलाओं के गहने  
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2017, 5:53 PM IST
Noida police station

नोएडा. शहर में एक बार फिर खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग और महिलाओं से गहने उतरवाकर चंपत होने वाला गिरोह संतर्क हो गया है। इस गिरोह के सदस्यों ने मंगलवार को ही एक वृद्ध महिला को अपना शिकार बनाया। आरोपी बदमाश खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग महिला को लूट का डर दिखाकर उनसे गहने उतरवा लिए। पीड़िता गहने अपने पर्स में रख ही रही थी तभी बदमाश बुजुर्ग महिला से गहने छीनकर फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि इस गैंग के सदस्य बीच-बीच में इस तरह की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। पुलिस इनका पता लगाने में जुटी है।

इस तरह वारदात को देते है अंजाम, सावधान हो जाए आप
गिरोह के सदस्य स्कूल और मार्केट के आस-पास ही खड़े होते हैं। यहां बच्चों को स्कूल छोड़ने या मार्केट में शॉपिंग करने जा रही महिलाओं व वृद्घाओं को आरोपी निशाना बनाते है। इसके लिए एक आरोपी महिला या वृद्धा के पास आकर बताता है कि हम पुलिस वाले हैं। बाइक के पास खड़े हमारे साहब आपको बुला रहे हैं। यहां वृद्धा के पहुंचते ही आरोपी पुलिस वाले बनकर उनको नसीहत देते हैं कि आज कल लूट की वारदात ज्यादा हो रही है। कल ही यहां लूट की वारदात हुर्इ है। ऐसे में अपने गहने उतारकर पर्स में रख लों। इसी दौरान आरोपी खुद महिलाओं के गहने उतरवाकर रखवाते हैं। इसी में हेरफेर कर आरोपी उनके असली गहने अपने पास और नकली गहने उनके पर्स में रख देते हैं। वहीं, कर्इ बार इन्हें छीनकर ही फरार हो चुके हैं। बदमाशों ने मंगलवार को भी इसी तरह सेक्टर-29 में महावीर अपार्टमेंट निवासी 60 वर्षिय मीरा सिंह को उनके सोसायटी के पास रोक लिया। वह अपने पौते को स्कूल से लेकर घर वापस आ रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें लूट का डर दिखाकर गहने उतरवा लिए। जैसे ही वह उन्हें पर्स में रख रही थी। तभी आरोपी उनके गहने झपटकर बाइक से फरार हो गए।


इससे पहले भी हो चुकी है, कर्इ वारदात
आपकों बता दें कि यह गिरोह मंगलवार से पहले भी कर्इ बुजुर्ग और मौके से गुजर रही महिलाओं को अपना शिकार बना चुके हैं। जब तक पुलिस इन पर शिकंजा कसती है। आरोपी उस एरिया से गायब हो जाते हैं। इसके कुछ दिन बाद फिर बदमाश एक के बाद एक खुद को पुलिस बताकर गहने उतरवाने की वारदात को अंजाम देते हैं।

कोतवाली सेक्टर-20 प्रभारी अनिल कुमार शाही ने बताया कि पुलिस बताकर गहने उतरवाने की वारदात सामने आर्इ है। शिकायत लेकर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए आरोपियों के भागने वाले रास्ते में घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएंगा।

Published on: