नोएडा

भंडारा करने वालों को अब मुफ्त में मिलेंगे स्टील के बर्तन, बस इस नंबर पर करना होगा फोन, देखें वीडियो

Highlights: -इसका उद्देश्य समारोह में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक और थर्माकोल के बर्तनों को उपयोग से बाहर करना है -यह बर्तन बैंक लोगों को निशुल्क उपलब्ध होगा -जिसकी बुकिंग लोग फोन के माध्यम से करा सकेंगे
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2019, 2:37 PM IST
screenshot_from_2019-09-22_14-12-45.jpg

नोएडा। आमतौर पर किसी भी धार्मिक और सामाजिक समारोहों में प्लास्टिक और थर्माकोल के बर्तन का इस्तेमाल किया जाता रहा है। इससे पर्यावरण को गंभीर खतरा पैदा हो जाता है। इसके विकल्प के तौर पर ही बर्तन बैंक की शुरुआत की गई है। शनिवार को सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में बर्तन बैंक की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने किया। इस बर्तन बैंक का संचालन नोएडा के खेल परिषद द्वारा किया जाएगा।

नोएडा स्टेडियम में बनाई गई दुकान बरतन सेल के लिए नहीं है। ये बर्तन बैंक है। जहां से लोग 100 रुपये बतौर सिक्योरिटी जमा कर किसी भी धार्मिक और सामाजिक समारोहों के लिए बर्तन ले सकेंगे। बर्तन बैंक का उद्घाटन करते हुए नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने कहा कि बर्तन बैंक का उद्घाटन 2500 बर्तन के सेट के माध्यम से किया गया है। इसका उद्देश्य समारोह में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक और थर्माकोल के बर्तन को पूरी तरह उपयोग से बाहर करना है। यह बर्तन बैंक लोगों को निशुल्क उपलब्ध होगा,जिसकी बुकिंग लोग फोन (9999872054) के माध्यम से करा सकेंगे। ऐसा बंधन बैंक नोएडा के अन्य स्थानों पर भी खोला जाएगा जिससे नोएडा को पूरी तरह से प्लास्टिक से मुक्त किया जा सके।

नोएडा खेल परिषद के सचिव और प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग के प्रभारी एससी मिश्रा ने बताया कि यहां पर फिलहाल 2500 सेट स्टील के बर्तन की व्यवस्था की गई है। एक सेट में एक प्लेट, एक गिलास और एक चम्मच शामिल है। भविष्य में इनकी संख्या बढ़ाकर 5000 सेट की जाएगी। उन्होंने बताया कि बर्तन लेने के लिए प्रति सेट 100 रुपये बतौर सिक्योरिटी जमा करनी होगी।24 घंटे में बर्तन वापस न करने पर 5 रुपये प्रति सेट प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। तीन दिन बाद यह जुर्माना बढ़ाकर 10 रुपये किया जाएगा। एक सप्ताह बाद बर्तन जमा न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी भी टूट-फूट पर उपभोक्ताओं से राशि वसूल की जाएगी।

Updated on:
22 Sep 2019, 2:37 PM IST
Published on: