30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया पस्त तो मच गया कोहराम, देखें वीडियो

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश घायल पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में कराया भर्ती बदमाश के पास से पुलिस ने मोटरसाइकिल, तमंचा व कारतूस किया बरामद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 22 Sep 2019, 2:08 PM IST

encounter.png

मुजफ्फरनगर. पुलिस और बदमाशों के बीच शनिवार की देर शाम हुई मुठभेड़ में एक 15 हजार रुपए का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों और पुलिस के बीच में हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने जंगलों में कांबिंग की। घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा बाइक व कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश की पहचान कलीम उर्फ बिहारी निवासी शरीफ गांव निराना थाना सिखेड़ा के रूप में हुई है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसपी सिटी सतपाल आंतिल भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

मामला थाना सिखेड़ा क्षेत्र का है, जहां जौली रोड स्थित भंडूर पुलिस चौकी पर पुलिस पार्टी द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए बाइक सवार दो बदमाश वहां आए और जैसे ही पुलिस द्वारा उन्हें चेकिंग के लिए रोकना चाहा तो बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर दी और मुजफ्फरनगर की ओर फरार होने लगे। तभी पुलिस द्वारा भी बदमाशों का पीछा किया गया। मगर कुछ ही दूरी पर बदमाश अपने आपको घिरता देख एक बार फिर पुलिस पर फायरिंग करने लगे, जिसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी गन्ने के खेतों के रास्ते से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के पास जाकर देखा तो घायल बदमाश की पहचान 15 हज़ार के इनामी बदमाश कलीम उर्फ बिहारी पुत्र शरीफ निवासी गांव निराना थाना सिखेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उस पर लूट और हत्या के प्रयास व चोरी सहित दर्जनों संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसपी सिटी सतपाल आंतिल भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस द्वारा घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया और फरार बदमाश की तलाश में जंगलों में घंटों कांबिंग की गई। वहीं, पकड़े गए बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, तमंचा व कारतूस बरामद करने का दावा किया है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश