नोएडा

Big News: BJP ने घोषित किए जिला और महानगर अध्‍यक्ष, देखें वेस्‍ट यूपी की सूची

Highlights BJP ने बुधवार देर रात जारी की जिला अध्‍यक्षों की सूची सहारनपुर में महेंद्र सैनी को मिली जिलाध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी गौतम बुद्ध नगर से विजय भाटी को मिली कमान

less than 1 minute read
Nov 28, 2019
photo6267280037568948505.jpg

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार देर रात अपने जिला (Jila) और महानगर (Mahanagar) अध्‍यक्षों की सूची जारी की है। भाजपा ने पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, बागपत, हापुड़, रामपुर, बिजनौर और संभल के जिला अध्‍यक्षों का ऐलान किया। इसके अलावा मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद के महानगर अध्‍यक्षों की भी घोषणा कर दी गई है।

आपको बता दें कि 20 नवंबर को भाजपा में जिला और महानगर अध्‍यक्षों को लेकर नामांकन किए गए थे। इसके लिए प्रत्‍येक जनपद से कई नेताओं ने दावेदारी जताई थी। सहारनपुर में जिला अध्यक्ष पद के लिए 85 से ज्‍यादा भाजपाइयों ने अपने दावा ठोका था। वहां से महेंद्र सैनी को यह जिम्‍मेदारी मिली है। वहीं, गौतम बुद्ध नगर से विजय भाटी को जिलाध्‍यक्ष बनाया गया है।

इनको मिली जिम्‍मेदारी

सहारनपुर महानगर- राकेश जैन

सहारनपुर जिला- महेंद्र सैनी

मेरठ म‍हानगर- मुकेश सिंघल

मेरठ जिला- अनुज राठी

गाैतम बु्द्ध नगर- विजय भाटी

बागपत- सूरजपाल गुर्जर

हापुड़- उमेश राणा

रामपुर- अभय गुप्‍ता

मुरादाबाद महानगर- धर्मेंद्र मिश्रा

बिजनौर- सुभाष बाल्‍मीकी

संभल- ओमवीर खड़गवंशी

Published on:
28 Nov 2019 08:42 am