नोएडा

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने दिया दर्शकों को अपने जन्मदिन का तोहफा, ‘आ जईहे 5 के’ हुआ वायरल

पवन सिंह ने इस सांग का बवाल पोस्टर, टीज़र का लिंक इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जो खूब पसन्द किया जा रहा था। सोशल मीडिया पर उनके फैन्स इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। टीज़र को लाखों लोगों ने देखा था और गाना जैसे ही आउट हुआ, पब्लिक ने इसे हाथों हाथ ले लिया।

2 min read
Jan 06, 2022
pawan_singh.jpg

भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार और रिकॉर्ड मशीन पवन सिंह ने अपने बर्थडे पर दर्शकों को तोहफा दिया है। पवन सिंह ने दर्शकों को नए साल 2022 के तोहफे के तौर पर अपना जबर्दस्त सांग रिलीज करके दिया है। जिसकी चर्चा पिछले साल 2021 से इंडस्ट्री में चल रही थी। नए साल में नया धमाल मचाने वाले पवन सिंह के इस धमाकेदार गाने का नाम है ‘आ जईहे 5 के’।

इस सांग की खास बात यह है कि पावर स्टार पवन सिंह इस गाने में हेलीकॉप्टर से उतरते दिख रहे हैं। भोजपुरी सांग्स की हिस्ट्री में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भोजपुरी सांग मे हेलीकॉप्टर शॉट्स लिए गए हैं। पवन सिंह का यह अद्भुत सांग काफी महंगे बजट के साथ फ़िल्माया गया है। जेपी स्टार पिक्चर्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर यह गाना पवन सिंह के बर्थडे 5 जनवरी को रिलीज किया गया है। सांग में पवन सिंह के साथ ब्यूटिफुल और ग्लैमरस हीरोइन डिम्पल सिंह नजर आ रही हैं।

अपने अलग अंदाज की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाले पवन सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है। हिंदी गानों के भोजपुरी वर्जन की शुरुआत करके उन्होंने नए रिकॉर्ड भी बनाए। अब उन्होंने नए साल 2022 की धमाकेदार शुरुआत इस बवाल गाने के साथ की है। इस सांग में उनका नया स्टाइल और क्रेज देखने को मिल रहा है। पवन सिंह के इस सांग का पिक्चराइजेशन हाई लेवल का हुआ है। पवन सिंह नए साल में अपने बर्थडे पर नईं सोच और नए अंदाज को लेकर आए हैं। भोजपुरी गीत में फर्स्ट टाइम हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हुए पवन सिंह नया क्रेज लेकर आए हैं। इस सांग को खूब सराहा जा रहा है। इसमें पवन सिंह गजब अंदाज में अपना पावर दिखाते नजर आ रहे हैं। उनका लुक भी देखने लायक है।

उमा शंकर प्रसाद द्वारा निर्मित सांग के निर्देशक मनोज नारायण हैं। गीतकार रौशन सिंह विश्वास, संगीतकार प्रियांशू सिंह, कोरियोग्राफर कविराज, एसोसिएट प्रोड्यूसर आयुष राज गुप्ता हैं। कॉन्सेप्ट दीपक सिंह का है। अमित सिंह का कोलेब्रेशन है। माता पिता और अजीत सिंह का आशीर्वाद प्राप्त है।

गौरतलब है कि पवन सिंह इस समय यशी फिल्म्स के एमडी अभय सिन्हा के साथ लंदन में भोजपुरी फिल्म सुहागन की शूटिंग कर रहे हैं। वही पर वे अपना जन्मदिन भी मना रहे हैं। पवन सिंह को इंस्टाग्राम पर इंडस्ट्री से लेकर उनके फैंस विश कर रहे हैं।

Published on:
06 Jan 2022 12:18 pm