25-30 रुपए किलो हुआ प्याज आलू के दाम में भी आई गिरावट 15 रुपए किलो हुआ आलू
नोएडा. लोगों को खून के आंसू रुलाने वाली प्याज के दाम में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। नोएडी की भंगेल सब्जी मंडी में प्याज की कीमत 25 रुपए किलो तक पहुंच गई है। वहीं, अच्छी गुणवत्ता के प्याज की कीमत 30 रुपए किलो है। इसके साथ ही इस वर्ष 40-50 रुपए किलो तक बिकने वाला आलू की कीमत में बड़ी गिरावट आ रही है। एक हफ्तके की भीतर ही आलू की कीमत में 25 प्रतिशत तक की कमी आ गई है। जो आलू एक हफ्ते 20 रुपए किलो बिक रहा था, वह अब 15 रुपए किलो तक बिकने लगा है।
भंगेल सब्जी मंडी में आलू-प्याज बेचने वाले राजू ने बताया कि प्याज की नई फसल आने के बाद अब कीमत सामान्य होने लगी है। आलू-प्याज की कीमत आई गिरावट से मांग में भी तेजी आई है। जहां लोग अब तक एक-एक किलो आलू-प्याज खरीद रहे थे। वहीं, अब इन दोनों जरूरी उत्पादों की कीमत में गिरावट आने से लोग 2.5 से 5 किलो तक खरीद रहे हैं।
सब्जी खरीदने पहुंचे अमित ने बताया कि अब से पहसे जितने पैसे में एक किलो प्याज खरीद पाते थे। अब उतने ही पैसे में सभी सब्जी खरीद पा रहे हैं। यानी आलू-और प्याज की कीमत में आई गिरावट से लोगों को बड़ी राहत मिलती नजर आ रही है।