नोएडा

west up bulletin@8:00 pm दिनभर की बड़ी खबरें यहां पढ़ें

वेस्ट यूपी की शनिवार शाम तक की बड़ी खबरों के लिए पढ़ें यह बुलेटिन।

2 min read
Jul 07, 2018
west up bulletin@8:00 pm दिनभर की बड़ी खबरें यहां पढ़ें

नोएडा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शनिवार को शाम 8 बजे तक तीन बड़ी खबरें सामने आई हैं। जिनमें मुजफ्फरनगर में अवैध संबंधों के शक में एक महिला और युवक की गांव के लोगों ने पेड़ से बांधकर जानवरों की तरह पिटाई की। पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसे घर से खींचकर लोगों के सामने पेड़ से बांधकर पीटा। महिला के पति ने 7 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

ये भी पढ़ें

बंद कमरे में दो युवतियों के साथ पकड़े गए चार युवक, हालत थी ऐसी कि पुलिस की शर्म से झुक गईं नजरें

दूसरी बड़ी खबर मेरठ से सामने आई है, जहां भाजपा के दिग्गज व फायरब्रांड विधायक संगीत सोम अपने विधानसभा क्षेत्र सरधना में विश्व की सबसे बड़ी मैंगो पार्टी का आयोजन करने जा रहे हैं। यह आयोजन रविवार को होगा। इसके लिए युद्धस्तर पर तैयारियां चल रहीं हैं। विधायक ने मैंगो पार्टी में 50000 लोगों के शामिल होने का दावा किया है।

तीसरी बड़ी खबर देवबन्द से आई है। यहां के मुसलमानों ने हाफिज सईद द्वारा पाकिस्तान में एक चुनावी सभा के दौरान भारत के कुछ शहरों पर परमाणु बम से हमला करने की धमकी पर देवबंदी उलमा लुत्फुर्र रहमान सादिक कासमी ने हाफिज सईद को चेतावनी देते हुए कहा कि इस्लाम बेगुनाह लोगों को मारने की इजाजत नहीं देता। वह इस तरह की जो धमकी दे रहे हैं ऐसा करने वाला मुसलमान ही नहीं है। उन्होंने कहा जितनी पाकिस्तान की जनता है भारत में उतने मुसलमान हैं और हमारे दिल की हर धड़कन में हिंदुस्तान धड़कता है। मुसलमानों ने पहले भी अपने देश पर आंच नहीं आने दी और अगर हाफिज सईद बम की धमकी दे रहा है तो वह सुन ले कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सबसे पहले हम मुसलमान उनका जमकर मुकाबला करेंगे।

ये भी पढ़ें

पुलिस और बदमाशों में चली एक घंटे तक मुठभेड़, एक सिपाही और बदमाश घायल
Published on:
07 Jul 2018 07:59 pm
Also Read
View All