नोएडा

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को भाजपा ने दिया तोहफा

गुजरात और हिमाचल चुनाव में भाजपा की जीत पर बोले पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मीकांत वाजपेई
2 min read
• •
Updated: 19 Dec 2017, 10:17 AM IST
rahul gandhi

मेरठ। 'राहुल गांधी के कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा की तरफ से राहुल गांधी को पहला तोहफा दिया गया है।' ऐसा कहना है भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई का। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव में भाजपा की जबरदस्त जीत के बाद सोमवार को मेरठ में जश्न के दौरान लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनाने का सपना टूट गया है। भाजपा ने अपना राज्य गुजरात बचा लिया है और साथ ही कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश उनसे छीन लिया है।

यह 2019 की शुरुआत

इसके अलावा उन्होंने कहा कि गुजरात के मंदिर में ना तो माथा टेकना काम आया है और ना ही राहुल गांधी का जनेऊ काम आया है। उन्‍होंने कहा क‍ि यह राष्‍ट्रवाद की जीत है। यह 2019 की शुरुआत है। हिमाचल और गुजरात में कांग्रेस की हार अध्‍यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी को भाजपा की तरफ से यह पहली भेंट है।

पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष के घर से हुई जश्‍न की शुरुआत

सोमवार को हिमाचल प्रदेश और गुजराज में मिली भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी मेरठ में देखने को मिली। सुबह से जैसे-जैसे नतीजों का रुझान मिलता रहा, वैसे-वैसे माहौल भी बदलता रहा। जीत पक्की होते ही भाजपाइयों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। इस बीच कहीं आतिशबाजी हुई तो कहीं मिठाई बांटी गई। सबसे पहले इस जश्‍न की शुरुआत पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. लक्ष्मीकांत बाजपेई के घर से हुई। यहां पर खुद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पटाखे चलाते नजर आए। इसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं नें दोनों प्रदेशों में मिली इस जीत का जश्न शहर के पुराना इलाके स्थित बुढ़ाना गेट पर इकट्ठा होकर मनाया। यहां पर भी पार्टी के कार्यकर्ताओ नें आतिशबाजी कर खुशी मनाई। देखा जाए तो ये सिलसिला शहर में अलग-अलग जगह पर सुबह से ही देखने को मिला।

Updated on:
19 Dec 2017, 10:17 AM IST
Published on: