नोएडा

अगर आपको भी लेना है वीआईपी नंबर तो इस तरह घर बैठे बुक कराएं

कोई भी व्यक्ति आसानी से वीआईपी नंबर बुक करा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 5 Apr 2018, 2:52 PM IST
vip number

नोएडा। आज के समय में चल रहे वीआईपी कल्चर में हर कोई अपने वाहनों पर भी वाआईपी नंबर लेने की होड़ में लग गए हैं। जिसके चलते इससे सरकार को भी खासा राजस्व प्राप्त होता है। इस क्रम में शुक्रवार से प्रदेश में बीयू सीरीज में वीआइपी नंबरों की ऑनलाइन बुकिंग शुरु हो जाएगी और इच्छुल लोग सुबह 10 बजे इनके लिए आवेदन कर सकेंगे।

वीआईपी नंबर की नई सीरीज की नीलामी प्रक्रिया पर यूपी कैबिनेट की मुहर लग चुकी है। वहीं इस प्रक्रिया के तहत वीआईपी नंबर की बुकिंग को लेकर एनआईसी की ओर से एक सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। इसके बाद शुक्रवार को नई सीरीज के नंबरों की बुकिंग होगी। छह अप्रैल से आवेदन करने वाले लोगों को इस सीरीज का नंबर अलाट किया जाएगा।

नोएडा में बुक होते हैं सबसे अधिक वीआईपी नंबर

बता दें कि हर वाहनों के रजिस्ट्रेशन के नंबरों की सीरीज में 9 हजार 999 नंबर होते हैं। इनमें से 346 वीआइपी नंबर होते हैं। वहीं गौतमबुद्ध नगर जिले में यूपी के अन्य जिलों के मुकाबले सबसे अधिक और सबसे पहले वीआईपी नंबर बुक होते हैं। नोएडा के बाद गाजियाबाद, आगरा और लखनऊ जैसे शहरों में वीआईपी नंबर बुक होते हैं।

गत वर्ष वीआईपी नंबरों पर खर्च किए 2 करोड़ से अधिक

लोगों ने वीआईपी नंबर पाने के लिए बीते डेढ़ साल में 2 करोड़ 38 लाख 92 हजार रुपये खर्च कर दिए। वहीं हर सीरीज में लोग वीआईपी नंबर पर 25 लाख से अधिक तक तक खर्च कर रहे हैं। पिछली बार नोएडा में ऑनलाइन वीआईपी नंबर की बुकिंग 2 मई 2014 को शुरू हुई थी।

इस वेबसाइट के जरिए कराएं ऑनलाइन नंबर बुक

ऑनलाइन नंबर बुक कराने के लिए vahan.up.nic.in/up_fancynumberbid वेबसाइट पर शुक्रवार की सुबह दस बजे से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बाबत गौतमबुद्ध नगर के एआरटीओ (प्रशासन) अरूणोंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि नई सीरीज बीवी के तहत फैंसी नंबर के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरु की जा रही है। कोई भी व्यक्ति वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद का नंबर बुक कर सकता है।

Updated on:
5 Apr 2018, 2:52 PM IST
Published on: