नोएडा

प्रेमी से हुआ ब्रेकअप तो महिला ने कर ली शादी, फिर लवर ने किया यह काम

पिता की शिकायत लेकर आरोपी का पता लगाने में जुटी पुलिस
2 min read
• •
Updated: 16 Mar 2018, 1:18 PM IST
boy send dirty pictures to girl

नोएडा।एक महिला ने अपने शादी के बाद अपने पूर्व प्रेमी पर ससुराालियों को उसकी अश्लील फोटो भेजने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी युवक उसकी शादी के बाद से उसके पति और ससुरालियों को उसकी अश्लील फोटो भेज रहा है। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसे पाेर्न साइट पर फोटो डालने की धमकी दे डाली। जिसके बाद महिला के पिता ने मामले की शिकायत कोतवाली सेक्टर- 49 पुलिस को दी है। पुलिस शिकायत लेकर आरोपी शख्स का पता लगाने में जुटी है।

शादी के बाद से परेशान कर रहा है आरोपी

मूलरूप से बिहार निवासी शख्स अपने परिवार के साथ सलारपुर गांव में रहते है। वह यहां एक कंपनी में सुरक्षा कर्मी है। उन्होंने चार माह पहले ही अपनी बेटी की शादी बिहार में रहने वाले एक युवक से की है। इससे पहले युवती की दोस्ती पड़ोस में रहने वाले अंकित से हुर्इ थी। जिसके बाद उसका ब्रेकअप हो गया। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद से ही अंकित उनकी बेटी के अश्लील फोटो भेजकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। उसके विरोध करने पर आरोपी ने उसके फोटो उसके ससुराल में पित से लेकर सास ससुर को भेज दिये।

मना करने पर पाॅर्न साइट पर अश्लील फोटो डालने की दी धमकी

व्यक्ति का आरोप है कि जब उनकी बेटी ने इसका विरोध किया तो आरोपी अंकित उसके अश्लील फोटो पोर्न वेबसाइट पर डालने की धमकी दी है। आरोपी ने धमकी दी है कि अगर पुलिस से शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। पिता की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसका पता लगाकर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on: