नोएडा। शहर के आम्रपाली सफायर में रहने वाले भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल) के डीजीएम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह दिल्ली ऑफिस से नोएडा स्थित घर के लिए चले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। घर वालों ने थाना-39 में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-105 हाजीपुर के नाले के पास किसी का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो परिजनों शिनाख्त की। डीजीएम के बहनोई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सूचना मिलने पुलिस का आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह निकलकर सामने आ रहा है कि लूट का विरोध करने पर डीजीएम की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक, अमित का मोबाइल, घड़ी और पर्स गायब है।