पुलिस के अनुसार वेदांता स्पा एंड वेलनेस नाम के इसी स्पा सेंटर के मालिक का नाम राजेश वर्मा है जबकि सेंटर का संचालन नताशा करती थी। यह स्पा सेंटर सुबह नौ बजे खुल जाता था। तब से ही ग्राहकों का आना शुरू हो जाता था। यह खेल रात 11 बजे तक चलता रहता था। यहां काम करने वाली लड़कियों को रोजाना पैसे मिलते थे। ये लड़कियां कमीशन पर होती थी। एक ग्राहक से जितना पैसा मिलता था, उसका 25 से 35 प्रतिशत हिस्सा लड़कियों को मिलता था। शेष रकम स्पा मालिक व मेंटनेंस में लगता था। पुलिस लड़कियों के प्रोफाइल के बारे में पता लगा रही है। बताया जाता है कि सुबह से रात तक यहां 100 से अधिक लोग रोजाना आते थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गुरुवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।