नोएडा

कैराना-नूरपुर Live: उपचुनाव के दौरान सपा आैर अखिलेश यादव ने वोटर्स से की यह बड़ी अपील

कैराना आैर नूरपुर में पहले चरण वोटिंग के बाद की अपील

2 min read
May 28, 2018
akhilesh yadav
कैराना-नूरपुर Live: उपचुनाव के दौरान सपा आैर अखिलेश यादव ने वोटर्स से की यह बड़ी अपील

नोएडा।कैराना आैर नूरपुर में उपचुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी आैर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने वोटर्स से बड़ी अपील की है। उन्होंने यह अपील सोशल मीडिया के माध्यम से अपने वोटर्स से की है। साथ ही उन वोटर्स को मैसेज दिया जो लोग वोटिंग सेंटर से र्इवीएम मशीन खराब होने के चलते बिना वोट दिए ही वापस घर लौट गये थे। यह अपील समाजवादी पार्टी आैर सपा के मुखिया ने कुछ इस प्रकार की।

समाजवादी पार्टी ने वोटर्स से इस माध्यम से की अपील

कैराना लोकसभा आैर नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग के दौरान र्इवीएम मशीनें खराब होने की समस्या आने पर समाजवादी पार्टी ने वोटर्स से हर हाल में वोट डालने की अपील की। यह अपील पार्टी ने दोपहर करीब डेढ़ बजे सोशल मीडिया ट्वीटर पर ट्वीट कर की। जिसमें समाजवादी पार्टी ने अपने ट्वीट पर लिखा कि "समाजवादी पार्टी अपने वोटर्स से अपील निवेदन करती है कि जो मतदाता र्इवीएम खराब होने की वजह से अपना मत नहीं दे पाए हैं, वे पुन: लाइन में लगकर पांच बजे तक अपना मत जरूर करें"।

अखिलेश यादव ने वोटर्स के लिए डाला मरीज

वहीं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री आैर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी र्इवीएम खराब होने आैर वोट न कर पाने की जानकारी के बाद सोशल मीडिया पर अपने वोटर्स के लिए मैसेज डाला।इसमें उन्होंने लिखा कि "उपचुनाव में जगह जगह से र्इवीएम मशीनें खराब होने की खबरें मिल रही है लेकिन फिर भी अपने मताधिकार के लिए जरूर जाएं आैर अपना कर्तव्य निभाएं" अखिलेश यादव ने यह ट्वीट सुबह करीब दस बजे र्इवीएम मशीनों के खराब होने की जानकारी मिलने पर किया। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से भी वोटिंग के दिन पहले चरण में ही र्इवीएम खराब होने की शिकायत दी। इसका जिक्र उन्होंने ट्वीटर पर भी किया। साथ ही चुनाव आयोग से इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने की अपील की।

Published on:
28 May 2018 03:23 pm