नोएडा

बड़ी खबर : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अफसर रहे रविंद्र तोंगड़ के घर CBI और IT का छापा

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में महाप्रबंधक के पद पर तैनात रहे और वर्तमान में भाजपा नेता के आवास पर केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) और INCOME TAX की टीम ने छापेमारी की है।
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2018, 1:00 PM IST
Breaking
Breaking

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में महाप्रबंधक के पद पर तैनात रहे और वर्तमान में भाजपा नेता रविंद्र तोगड़ के आवास पर केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) और आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को छापा मारा है। बताया जा रहा है कि 50-60 सदस्यों की टीम ने तोंगड़ के कई ठिकानों पर छापा मारा है और छापेमारी की कार्रवाई अचानक की गई है। जारचा थाना क्षेत्र के आनंद गांव में तोंगड़ के घर पर भी छापेमारी जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के एक बड़े ग्रुप से पैसा लेनदेन मामले में यह छापेमारी की गई है। इससे पहले भी इनके यहां छापेमारी हो चुकी है।

जानकारी के मुताबिक प्राधिकरण के पूर्व अधिकारी के घर छापे की जानकारी सिर्फ टीम के एक-दो अधिकारियों को ही थी। बताया जाता है कि रवींद्र तोगड़ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रॉपर्टी विभाग में तैनात था और यादव सिंह व पीसी गुप्ता का करीबी रहा है। अपने राजनीतिक रसूख के चलते ही वह जल्द धन कुबेर बन गया।

बता दें कि बसपा सरकार में रविंद्र तोगड़ की तैनाती प्राधिकरण में की गई थी। सपा की सरकार आने के बाद रविंद्र को महत्वहीन विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं प्राधिकरण से रिटायर होने के बाद अब यह भाजपा में शामिल हो गए। ग्रेटर नोएडा में इनका कौशल्या वर्ल्ड स्कूल भी है।

गौरतलब है कि इससे पहले 10 जून को नोएडा प्रधिकरण में तैनात सहायक इंजीनियर ब्रजपाल चौधरी के ठिकानों पर भी आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। जिसमें बताया चला था कि कैसे 65 हजार रुपये वेतन पाने वाले सहायक इंजीनियर 200 करोड़ से अधिक की चल -अचल संपत्ति का मालिक बन गया। वहीं यादव सिंह और पीसी गुप्ता के बाद अब सीबीआई और आयकर विभाग की नजर कई और अधिकारियों पर भी बताई जा रही है। जिन्होंने कुछ ही समय में सैकड़ों करोड़ रुपये की संपत्ति बना डाली है।

Published on: