26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों ने घेरा आयकर विभाग कार्यालय, जमकर किया प्रदर्शन

किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को गलत तरीके से नोटिस जारी कर परेशान कर जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 19 Jan 2018, 6:56 PM IST

noida

नोएडा। नोटिस जारी होने पर भारी संख्या में किसानों ने सेक्टर-24 स्थित आयकर विभाग के कार्यालय पर एकत्रित होकर पंचायत कर जमकर हंगामा किया। इस दौरान किसानों ने आयकर विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि नोएडा के किसानों को गलत तरीके से आयकर विभाग द्वारा नोटिस जारी कर परेशान कर जा रहा है। इस दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री व भारत सरकार के नाम का ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें उन्होंने लिखा कि पिछले 1 वर्ष में आयकर विभाग द्वारा लगभग 2500 नोटिस जारी किए गए हैं। जिससे सिर्फ किसानों का शोषण ही हो रहा है क्योंकि किसानों के पास कुछ नहीं है और किसान आत्महत्या की कगार पर पहुंच गया है।

लेकिन ज्यादातर सरकारी विभाग किसानों को किसी न किसी तरीके से प्रताड़ित कर रहे हैं। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि इन समस्याओं को गंभीरता पूर्वक लेकर आयकर विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों पर अति शीघ्र कार्रवाई कराई जाए वह गौतमबुद्धनगर के मूल्य किसानों को बेवजह नोटिस भेजकर परेशान न किया जाए।

इस दौरान एक किसान नेता ने बताया कि पहले नोएडा प्राधिकरण द्वारा किसानों की जमीन ले ली गई और उन्हें मनमानी रकम दे दी गई। इसके बाद अब आयकर विभाग किसानों को नोटिस जारी कर उनका शोषण कर रहा है। इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे औऱ आज हम लोग यहां सभी किसान एकजुट होकर आयकर विभाग के अधिकारियों से भेजे गए नोटिस के बारे में जानकारी लेने आए हैं और हम यहां उनसे पूछना चाहते हैं कि उन्होंने किस आधार पर किसानों को नोटिस जारी कर दिए।

पंचायत में पहुंचे कमिश्नर एवं असिस्टेंट कमिश्नर ने मौजूद किसानों पर जिन पर नोटिस थे उनको संशोधित करते हुए उनका निस्तारण किया। जिनमें मुख्य रूप से विनय तलान, नवीन ,नरेन्द्र, शर्मा यादव ,सरजीत, दयाराम यादव आदि किसानो ने मौके पर ही अपनी समस्या का समाधान करा गया तथा आगे भी किसानों के साथ मित्रता पूर्वक आचरण करने का आश्वासन दिया।