नोएडा

Chandrayaan 2 : आज देर रात Moon Mission की तरफ बढ़ेगा Chandrayaan, यूपी की इस बेटी का अहम योगदान

मुख्य बातें Chandrayaan 2 को लांच करने में आई करीब एक हजार करोड़ रुपये की लागत 11 वर्ष पूर्व Chandrayaan 2 Mission लांच करने की मिल गई थी अनुमति यूपी की बेटी चंद्रयान 1 के बाद चंद्रयान 2 में भी निभा रही अहम भूमिका

2 min read
Jul 14, 2019
Chandrayaan 2 : आज देर रात मून मिशन Moon Mission की तरफ बढ़ेगा Chandrayaan, यूपी की इस बेटी का अहम योगदान

नाेएडा।ISRO रविवार यानि आज रात 15 जुलाई काे 2 बजकर 51 मिनट पर चंद्रयान 2 लांच कर भारत मून मिशन (MOON MISSION) की तरफ दूसरा बड़ा कदम बढ़ाने जा रहा है। इसकी देश ही नहीं विदेशों में भी चर्चा शुरू हो गई है। वहीं भारत का यह दूसरा मून मिशन Chandrayaan 2 है। इसे एक हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसे आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं चंद्रयान 2 के प्रोजेक्ट में यूपी के अमरोहा की बेटी का भी खास योगदान रहा है।

Chandrayaan 2 को ग्यारह साल पहले मिल चूंकी थी मंजूरी

चंद्रयान 2 मिशन को लांन्च करने की अनुमति आज से ग्यारह वर्ष पूर्व 18 सितंबर 2008 को मिली थी। इसके आठ साल बाद इस मिशन के लिए वैज्ञानिकों ने टेस्ट शुरू किया था। जिसके बाद ISRO ने मई 2019 में Chandrayaan 2 के लॉन्च करने की घोषणा कर दी। जिसके लिए नौ जुलाई से 16 जुलाई का समय तय किया गया था। जिसके बाद Chandrayaan 2 को लॉन्च 15 जुलाई रात दो बजकर 51 मिनट पर लांच करने का समय तय किया गया। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंड कर उसकी सतह का अध्ययन करना है। Chandrayaan 2 आठ साल पहले किए गए मून मिशन का दूसरा पड़ाव है।

मून मिशन (MOON MISSION) में यूपी की बेटी ने निभाई अहम भूमिका, पहले भी कर चुकी हैं लीड

चंद्रयान 2 मून मिशन में यूपी के अमरोहा में स्थित मोहल्ला चाहगौरी निवासी स्वर्गीय सिकंदर मिर्जा की बेटी खुशबू मिर्जा भी चंद्रयान मिशन-2 से जुड़ी हुई है। खुशबू Chandrayaan 2 रिसर्च टीम का अहम हिस्सा और इसरो में साइंटिस्ट हैं। इतना ही नहीं खुशबू आज से ग्यारह वर्ष पूर्व चंद्रयान वन को भी लांच करा चुकी है। खुशबू चंद्रयान-1 की चेकआउट टीम की लीडर रह चुकी है।

Published on:
14 Jul 2019 01:11 pm
Also Read
View All