नोएडा

गालीबाज श्रीकांत त्यागी की एक और करतूत आई सामने, बच्चों ने बताया छत पर गेंद चली जाए तो…

नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी की करतूतों की परतें एक-एक कर खुलती जा रही हैं। अब बच्चों ने गालीबाज त्यागी को लेकर खुलासा किया है। फिलहाल, श्रीकांत त्यागी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

2 min read
Aug 09, 2022

नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की महिला के साथ बदसलूकी के बाद एक और करतूत सामने आई है। सोसायटी के बच्चों ने उनके बारे में अनेक राज खोले हैं। उनके रसूख का खौफ इतना रहा है कि इलाके के बड़े लोग भी उनके खिलाफ बात करसे सामने नहीं आते। आरोप है कि श्रीकांत त्यागी बच्चों के साथ भी बुरा सलूक करते हैं। बच्चों की गेंद श्रीकांत त्यागी के घर की छत पर चली जाए, तो वह उसे देने की बजाय उन्हें बुरी तरह डांटते हैं और गेंद वापस नहीं करते। बच्चों के बैट भी तोड़ देते हैं। नोएडा की ग्रांड ओमैक्स सोसायटी में महिला से बदसलूकी करने वाला श्रीकांत त्यागी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। नोएडा पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है।

सीएम योगी ने दिए कार्रवाई के सख्त आदेश

मामले के तूल पकड़ते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकांत त्यागी के खिलाफ कार्रवाई के सख्त आदेश दिए हैं। खुद अपर मुख्य सचिव अवनीथ अवस्थी अधिकारियों से मामले की रिपोर्ट ले रहे हैं। नोएडा पुलिस पर आरोपी को गिरफ्तार करने का पूरा दबाव है।पुलिस लगातार त्यागी के ठिकानों पर दबिश दे रही है।

आरोपी श्रीकांत की तलाश में नोएडा पुलिस 8 टीमें तीन राज्यों में उसकी तलाश कर रही हैं। सोमवार को सोसायटी स्थित उसके घर पर अवैध निर्माण को तोड़ा गय। उसकी दुकानों पर जीएसटी टीम ने छापेमारी भी की। फिलहाल, खुद को हाईटेक बताने वाली नोएडा पुलिस की गिरफ्त से श्रीकांत त्यागी दूर हैं। हालांकि, पुलिस ने उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को श्रीकांत की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।

Published on:
09 Aug 2022 11:03 am
Also Read
View All