नोएडा

लोकसभा चुनाव में नैया पार लगाने के लिए राम की शरण में कांग्रेस शुरू किया ‘ये’ काम

गांधी जी का मूलमंत्र था रघुपति राघव राजा राम, एक शक्ति प्रदान करने के लिए महात्मा गांधी ने जनमानस को ये मंत्र दिया था।

2 min read
Sep 25, 2018
Feature image

सहारनपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। एक तरफ राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं, वहीं दूसरी तरफ जनाधार बढ़ाने की कोशिश में कांग्रेस ने यूपी में प्रभात फेरी लगानी शुरू कर दी है। दरअसल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में प्रभात फेरी अभियान की शुरुआत की है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार से यह अभियान शुरू किया है, जो 2 अक्टूबर को गांधी जयंती तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश भर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा रोज प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

इस दौरान सभी नेता रामधुन गाते हुए जनता तक महात्मा गांधी का संदेश पहुंचाएंगे। इसी के तहत लखनऊ में कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि सरकार देश में जैसे हालात बनाने की कोशिश कर रही है, उससे देशवासियों को सचेत करना जरूरी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज 25 सितंबर से हमने प्रभात फेरी शुरू की है। गांधी जी का मूलमंत्र था रघुपति राघव राजा राम, एक शक्ति प्रदान करने के लिए महात्मा गांधी ने जनमानस को ये मंत्र दिया था।

राजबब्बर ने कहा कि हम उसी कीर्तन को करते हुए निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम का मतलब होता है ईश्वर और ईश्वर का कोई मजहब नहीं होता है। राजबब्बर ने कहा कि प्रभात फेरी के दौरान हमारे रास्ते में मंदिर आएंगे, दरगाहें आएंगीं, चर्च आएंगे, बौद्ध और जैन मंदिर आएंगे। हम सभी जगह नतमस्तक होते हुए आगे बढ़ेंगे इसी के तहत मंगलवार को सहारनपुर जिले में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-सहारनपुर रोड पर विकास भवन तक रामधुन कीर्तन गाते हुए प्रभात फेरी निकाली।

Published on:
25 Sept 2018 05:29 pm