नोएडा

दोस्त गया था बाहर तो उसके घर पहुंचा युवक और पत्नी के साथ करने लगा ऐसा काम फिर…

एक दोस्त ने ही घर में कर दिया ऐसा काम।
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2018, 12:58 PM IST
couple

नोएडा। कहते हैं कि पड़ोस में रहने वाले लोग ही मुसीबत या जरूरत में काम आते हैं। वहीं अगर पड़ोसी दोस्त ही हो तो इससे अच्छी क्या बात हो सकती है। लेकिन क्या कोई सोच सकता है कि एक दोस्त ही अपने दोस्त के घर से बाहर जाने के बाद किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। ऐसा ही एक मामला गौतमबुद्ध नगर जिले का सामने आया है। जहां एक युवक पर आरोप है कि उसने अपने दोस्त के गैर-मौजूदगी में अपनी पत्नी के साथ मिलकर लाखों रूपये के आभूषण और कैश चोरी कर लिए।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मामला दनकौर सिटी के झाझर रोड का है जहां करीब आठ दिन पहले एक दोस्त के ही घर में लाखों रुपये के आभूषण और कैश चोरी करने के आरोप में बुधवार को पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस को आरोपितों के कब्जे से करीब ढाई लाख रुपये के आभूषण और 45 सौ रुपये बरामद हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

12 अप्रैल को हुई थी चोरी

दनकौर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पारसौल गांव के रहने वाले हतेंद्र मलिक दनकौर सिटी के झाझर रोड पर अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह जब 12 अप्रैल को अपने घर पर नहीं थे तो उस दौरान उनके ही दोस्त मोहित मलिक और उसकी पत्नी गुंजन ने उनके घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और कैश चुरा लिए। जिसके बाद पीड़ित ने शिकायत देते हुए आरोपित दंपती को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया था।

Published on: