
नोएडा।आम जनता के बाद अब भाजपा सांसद पर भी एक एेसा फोन आया।जिसे सुनने के बाद उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दे दी।पुलिस अधिकारियों ने भी मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू की।जिसमें काॅल करने वाले का सच सामने आ गया।इसमें पता चला कि खुद को पार्लियामेंट की एसबीआर्इ ब्रांच का कर्मचारी बताकर भाजपा सांसद को काॅल करने वाला शख्स झारखंड के देवघर स्थित गांव में बैठा ठग है।
सर्विलांस पर लिया गया नंबर
दरअसल यूपी के मेरठ सीट से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल के फोन पर गुरुवार शाम को एक काॅल आया। काॅल करने वाले ने सांसद को अपना परिचय एसबीआइ की पार्लियामेंट ब्रांच का कर्मचारी राहुल शर्मा के रूप में दिया।इसी दौरान सांसद को बातों में लगाकर आरोपी ने सांसद से बैंक डिटेल मांग ली।उसने एटीएम नंबर आैर बैंक खाते की जानकारी लेनी चाही।इससे पहले की ठग अपने मनसूबों में कामयाब होता।सांसद ने आरोपी चालाकी को भांपते हुए मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी।मामला सांसद से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी तेजी से कार्रवाई कर रही है।शिकायत के तुरंत बाद सांसद के मोबाइल पर जिस नंबर से कॉल की गई थी।उसे सर्विलांस पर लगा दिया गया था।
झारखंड के घने जंगलों के बीच बसे देवघर गांव से आर्इ थी सांसद के पास काॅल
वहीं इस मामले में एसपी क्राइम डा बीपी अशोक का दावा है कि सांसद के पास काॅल झारखंड के घने जंगलों के बीच बसे देवघर से आर्इ थी।वहां पर ठगी का बड़ा धंधा चलता है।ऑनलाइन ठगी के ज्यादातर मामलों को वहीं से अंजाम दिया जा रहा है।बैंक खातों को ये लोग किराये पर लेते हैं, जिसमें नकदी का लेन-देन करते हैं। आशंका है कि अब साइबर हैकर मोबाइल सिम भी किराये पर लेने लगे हैं ताकि जांच में बचा जा सके।