
बुलंदशहर. यूपी सरकार भले ही प्रदेश में क्राइम कंट्रोल करने के दावे कर रही हो, लेकिन जमीन पर हालात बदतर होते जा रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आए दिन होने वाले एनकाउंटर के बाद भी बदमाशों में कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। बदमाशों को जब जी चाहता है। वह अपनी इच्छा के अनुसार वारदातों को अंजाम देने में कामयाब हो जाते हैं। ताजा मामला बुलंदशहर का है। यहां 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को मां की आंखों के सामने से दबंग उठाकर ले गए। जब मां ने आरोपियों का विरोध किया तो दबंग आरोपी ने उन्हें भी बलात्कार करने की धमकी भी दी। इस पूरे मामले में सबसे दुखद बात ये है कि पीड़ित परिवार जब अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गया तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की। पुलिस ने पीडित परिवार को थाने से टरका दिया।
सड़क के बीचो बीच Bike खड़ी कर जब BSF के जवान ने किया हंगामा तो पुलिस के उड़ गए होश
मामला बुलंदशहर के सिकन्द्राबाद के नूरपुर गांव का हैं। पीड़ित परिवार गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। पीड़ित परिवार ने प्रभारी एसएसपी/एसपी देहात को बताया कि 30 अक्टूबर को घर के पड़ोस में रहने वाले दबंग राहुल अपने कुछ साथियों के साथ आया और 15 वर्षीय दलित नाबालिग छात्रा को उसकी मां की आखों के सामने ही उठा ले गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब दबंगों के कब्जे से मां ने बेटी को छुड़ाने की कोशिश की तो दबंगों ने उसके साथ भी रेप करने की धमकी दी। आरोप है कि दबंगों के कब्जे से बेटी को मुक्त कराने की गुहार लेकर रात को ही पीड़ित परिवार सिकन्द्राबाद कोतवाली पहुंची तो सिकन्द्राबाद पुलिस ने पीड़ित मां को अगले दिन आने की बात कही। लेकिन, जब वह अगले दिन पहुंचे तो सिकन्द्राबाद पुलिस ने पीड़ित परिवार को कोतवाली से टरका दिया।
अगर आप ड्राइविंग करते हैं तो हो जाइए सावधान, ये नियम तोड़ते ही रद्द हो जाएगा लाइसेंस
पीड़ित परिवार गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा और प्रभारी एसएसपी/एसपी देहात से अपनी बेटी को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने की गुहार लगाई। प्रभारी एसएसपी/एसपी देहात पीके तिवारी ने सिकन्द्राबाद पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है। साथ ही अपहृत बच्ची को शीघ्र बरामद करने के निर्देश भी सिकन्द्राबाद पुलिस को दिए हैं।
यहां BJP नहीं, Congress से टिकट पाने के लिए है मारा-मारी, आकाओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार
काफी समय से कर रहा था छेड़छाड़
महिपाल सिंह की माने तो आरोपी राहुल, धर्मेन्द्र और नवाब के साथ मिलकर आते-जाते रास्त में लड़की से छेड़छाड़ करता था, जिसका कई बार विरोध भी किया गया था। पीड़ित के मुताबिक राहुल उनकी बेटी से शादी करने और उठाकर ले जाने की धमकी देता रहता था।