
ग्रेटर नोएडा. कासना कोतवाली एरिया के पाई-1 सेक्टर स्थित इंर्फोमेटिक्स अपार्टमेंट से दो सहेलियां सदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। ये दोनों ही नोट्स की फोटो कॉपी कराने के लिए मीनाक्षी अपार्टमेंट गई थी। परिजनों ने अपहरण की आंशका जताते हुए पुलिस को मामले की तहरीर दी है। लापता हुआ छात्राओं में से एक के पिता साइंसस्टि है, जबकि दूसरे के पिता एयरफोर्स से रिटायर्ड अफसर हैं। मामला हाई-प्रोफाइल होने की वजह से पुलिस के भी होश उड़े पड़े हैं। शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस दोनों छात्राओं की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार पाई-1 स्थित दीप्ती और रजनी (दोनों का बदला हुआ नाम) रहती है। ये एक स्कूल में 9 और 10वीं क्लास में पढ़ती हैं। बताया गया है कि दोनों सोमवार रात फोटो कॉपी कराने के लिए घर से निकली थी। लेकिन, देर रात तक वापस घर नही पहुंची। इस दौरान परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। दोनों सहेलियों के गायब होने के बाद से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों की माने तो इससे पहले कभी बगैर बताए घर से बाहर नहीं जाती थी, जिसकी की वजह से परिजनों ने अपहरण की आंशका जताई है। परिजनों ने कासना कोतवाली पुलिस को अपहरण करने की आंशका जताते हुए मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसपी देहात सुनीति सिंह ने बताया कि कासना कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गायब हुई छ़ात्राओं में एक पिता राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में बतौर वैज्ञानिक तैनात है, जबकि एक के पिता एयरफोर्स से रिटायर्ड अफसर है। ये फिलहाल इंडिगो एयरलाइंस में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों की तलाश में पुलिस की अलग—अलग टीमें गाठित कर दी गई है। दोनों की तलाश की जा रही है। उन्होंने संभावना जताई कि दोनों छात्राओं को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।