नोएडा

परिजन की मौत का प्रमाणपत्र लेने के लिए भी लगाने पड़ रह चक्‍कर

नोएडा में मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अधिकारी दौड़ा रहे इधर-उधर

2 min read
Jan 07, 2018

राहुल चौहान, नोएडा। शहर में लोगों को जहां अपने परिवार में किसी की मृत्यु होने का दुख होता है, वहीं अब इन दिनों उन लोगों को प्रशासन द्वारा अलग से परेशान किया जा रहा है। दरअसल, मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अधिकारियों द्वारा सही जानकारी नहीं दिए जाने से नोएडा के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने लोग बहुत परेशान हैं। उन्होंने पत्रिका संवाददाता को अपनी परेशान बताई।

इधर-उधर दौड़ा रहे अधिकारी

ये भी पढ़ें

निकाह पढ़ने से पहले इस दूल्हे की खुली ऐसी पोल, सच्चाई जान उड़ गए सबके होश

दरअसल, सेक्टर-44 स्थित छलेरा गांव के निवासी राजेंद्र चौहान ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके चाचा की मृत्यु घर पर ही हो गई। उनका मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए वह सेक्टर-39 स्थित स्वास्थ्य विभाग गए, लेकिन वहां से उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया गया कि यहां सिर्फ उन्हीं लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र बनते हैं, जिनकी मृत्यु अस्पताल में होती है। वह बिसरख जाएं और वहीं से उन्हें उनके चाचा का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होगा।

डाॅक्‍यूमेंट लाने को कहा

इसके बाद वह बिसरख भी गए लेकिन वहां उन्हें कई प्रकार के डॉक्यूमेंट लाने को कहा गया। क्या-क्या डॉक्यूमेंट लेकर आने हैं उसकी सही जानकारी नहीं दी गई। इस संबंध में पूछने पर उन्हें दूसरे अधिकारी के पास जाने को कह दिया गया। राजेंद्र ने बताया कि वह नोएडा के गांव में रहते हैं और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए उन्‍हें बिसरख भेजा जा रहा है जो कि उनके लिए बहुत दूर पड़ता है, जबकि सेक्टर- 39 में स्वास्थ्य विभाग होने पर भी उन्‍हें मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा। उन्होंने बताया कि यह समस्या नोएडा के सभी गांवों के लोगों की है लेकिन इस पर आज तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

शहर के अंतिम निवास स्वास्थ्य विभाग को भेजते हैं रिपोर्ट

बता दें कि शहर में मौजूद अंतिम निवास में जिन भी व्यक्तियों का अंतिम संस्कार किया जाता है, उसकी सभी जानकारी अंतिम निवास द्वारा सेक्टर-39 स्थित स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाती है। सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास की देखरेख करने वाले अशोक ने बताया कि यहां जिस किसी का भी अंतिम संस्कार किया जाता है तो उसकी जानकारी उनके द्वारा सेक्टर-39 स्थित स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाती है।

अधिकारियों के बयान अलग- अलग

इस संबंध में जब पत्रिका संवाददाता ने सेक्टर-39 स्थित स्वास्थ्य विभाग में जन्म प्रमाण पत्र व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि यहां से सिर्फ उन्हीं लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं, जिनकी मृत्यु अस्पताल में होती है। वहीं, गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ डॉ. अनुराम भार्गव ने बताया कि सेक्टर-39 स्थित स्वास्थ्य विभाग से सभी लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं, लेकिन यदि कोई गांव बिसरख क्षेत्र में आता है तो उसके लिए ग्रामिणों को बिसरख से ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

आलू की बेकदरी देख परेशान किसान ने खाई ये कसम
Published on:
07 Jan 2018 08:58 am
Also Read
View All