6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निकाह पढ़ने से पहले इस दूल्हे की खुली ऐसी पोल, सच्चाई जान उड़ गए सबके होश

एक दूल्हा निकाह पढ़ने की तैयारी कर रह था। लेकिन, उससे पहले ही उसकी ऐसी पोल खुली कि सब हैरत में पड़ गए।

2 min read
Google source verification
groom trapped in moradabad during attempt of fourth marriage

मुरादाबाद। यहां एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबके होश उड़ा दिए। जी हां, तस्वीर में दिख रहा शख्स मुरादाबाद के मैनाठेर में अपनी निकाह के लिए आया था। लेकिन, निकाह पढ़ने से पहले उसकी ऐसी पोल खुल गई, जिससे सबकी आंखे खुली-खुली की रह गई।


चौथी शादी करने पहुंचा था शख्स

तस्वीर में दिख रहा शख्स का नाम जकी है और यह मूलरूप से मोहनपुर तख्तपुर का रहनेवाला है। शुक्रवार को शादी करने के लिए बारातियों के साथ मैनाठेर पहुंचा था। लेकिन, निकाह से पहले ही इसकी ऐसी सच्चाई सामने आई कि सबके होश उड़ गए। दरअसल, शादी की तैयारियां चल ही रही थी कि दुल्हन के भाई के पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि दूल्हे के पहले से तीन पत्नियां हैं। वह चौथा निकाह करने आया है। इस पर भाई ने छानबीन की और परिवार के लोगों को इस मामले की जानकारी दी। मामला सही मिलने पर घर तथा गांव के लोगों ने बरातियों समेत दूल्हे को बंधक बना लिया।

ऐसे हुई थी शादी तय

जानकारी के मुताबिक, वह झोलाछाप डॉक्टर है। उसकी मैनाठेर थानाक्षेत्र निवासी एक युवक से दोस्ती हो गई। इसी बीच जकी ने दोस्त से शादी करने की इच्छा जाहिर की। इस पर दोस्त ने जकी की शादी अपनी बहन से तय करा दी। पांच जनवरी को निर्धारित समय पर जकी बरात लेकर पहुंचा। इसी बीच दुल्हन के भाई के पास किसी का फोन आया। इसके बाद मामला खुल गया। जिसमें उनकी पहले की तीन शादियों का पता चला। यह जानकारी मिलने पर बारात को बंधक बना लिया गया। पंचायत बैठी जिसमें निर्णय लिया गया कि युवक युवती के परिवार को खर्च की हुई रकम दे। निर्णय मानने के बाद बारात को बंधन मुक्त किया गया।


पहले की तीन शादियों से चार बच्चे

छानबीन के दौरान खुलासा हुआ कि जकी के पहले की तीन पत्नियों से चार बच्चे भी हैं। चौथी शादी करने वो छिपकर आया था। इतना ही नहीं शादी के दौरान जकी ने जिस महिला को अपनी मां बताया था, वो भी नकली निकली। उसने बताया कि पांच हजार रुपये देकर उसने किराए पर किसी महिला को अपनी मां बनाया था। हालांकि, लड़की वालों ने पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं दी है। लेकिन, शादी से पहले ही दुल्हन की मेहंदी का रंग बेरंग हो गया।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग